-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Aap Candidate Announced For Visavadar Assembly By Election In Gujarat Aap Expressed Confidence Aap Aadmi Party Big Leader Fields Gopal Italia
गुजरात के विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए AAP के प्रत्याशी की घोषणा, पार्टी ने गोपाल इटालिया पर जताया भरोसा
- Written By: सौरभ शर्मा
Gujarat By-Polls: पूर्व AAP नेता भूपेंद्र भयानी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में विसावदर सीट से जीत दर्ज की थी। इस सीट से हारने वाले भाजपा नेता हर्षद रिबडिया ने आप नेता की इस जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

गोपाल इटालिया (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
अहमदाबाद: आप आदमी पार्टी (आप) ने गुजरात में विसावदर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने उनकी ही पार्टी के गुजरात में कद्दावर नेता गोपाल इटालिया को इस विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। दरअसल, जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट दिसंबर 2023 से खाली पड़ी हुई है, जब इस पर भयानी ने इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हाथ थाम लिया था। इससे पहले 12 मार्च को गुजरात हाईकोर्ट ने 2022 के विधानसभा चुनावों में विसावदर सीट से तत्कालीन आप विधायक भूपेंद्र भयानी की जीत को चुनौती देने वाली भाजपा नेता हर्षद रिबडिया की तरफ से दायर चुनाव याचिका का निपटारा कर दिया था। जिससे इस सीट पर उपचुनाव के लिए रास्ता साफ हो गया था।
क्या है पूरी घटना?
साल 2022 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भूपेंद्र भयानी ने विसावदर विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। वहीं भाजपा नेता हर्षद रिबडिया, जो इस चुनाव में हारे थे, उन्होंने ने आप नेता की इस जीत को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसी बीच दिसंबर 2023 में भूपेंद्र भयानी ने विधायक पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था, जिससे यह सीट खाली हो गई। इससे पहले हाईकोर्ट ने अक्तूबर 2024 में एक जनहित याचिका (पीआईएल) को खारिज कर दिया था, जिसमें इस पर उपचुनाव कराने की मांग करी गई थी। अब जब कानूनी बाधा पूरी तरह से हट गई है, तो फिर विसावदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की पूरी तरह से क्लियर हो गया है।
गुजरात की अन्य खबरों को पढ़ने के यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान और गुजरात को बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे मेगा प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ
Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई
Agniveer Reservation Gujarat: पूर्व अग्निवीरों को भर्तियों में 20% आरक्षण, CM भूपेंद्र पटेल का ऐतिहासिक फैसला
गुजरात: पावागढ़ शक्तिपीठ में भारी बारिश के बीच गिरी चट्टान, मलबे में दबने से 2 तीर्थयात्रियों की मौत
क्या है गुजरात हाईकोर्ट का फैसला
इस पूरे प्रकरण में भाजपा नेता हर्षद रिबडिया ने 10 मार्च 2025 को अपनी याचिका वापस ले ली थी। जबकि न्यायमूर्ति हसमुख सूथार की बेंच ने इस याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि अब यह मामला बिल्कुल निरर्थक हो गया है। इससे पहले चुनाव आयोग ने राज्य में छह खाली सीटों में से पांच पर उपचुनाव करा दिए थे, लेकिन विसावदर सीट का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण उपचुनाव नहीं हो सका था। अब चुनाव आयोग जल्द ही इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर सकता है।
Aap candidate announced for visavadar assembly by election in gujarat aap expressed confidence aap aadmi party big leader fields gopal italia
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 लाख के बजट में खरीदें ऑटोमैटिक कार, ट्रैफिक में नहीं होगी क्लच-गियर की टेंशन, ये 5 मॉडल हैं बेस्ट
Jul 10, 2026 | 04:45 AMAaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














