Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 24 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gujarat Accident: राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, मासूम बच्ची समेत 6 जिंदगियां बनी हादसे का निवाला

राजकोट के मालियासन के पास मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो रिक्शा को गलत साइड से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 25, 2025 | 08:36 PM

टक्कर के बाद ट्रक और ऑटो (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

अहमदाबाद: राजकोट के मालियासन के पास मंगलवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हुआ। रिक्शा और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऑटो रिक्शा को गलत साइड से आ रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- मैं अपने रेस्टोरेंट से निकला था और यू-टर्न लेने के लिए अपनी गाड़ी यहां पार्क की थी। तभी मैंने देखा कि सामने से एक ट्रक 60-70 की स्पीड से आ रहा था। मैंने देखा कि ऑटो रिक्शा सामने होने के बावजूद ट्रक ड्राइवर ने ब्रेक नहीं लगाए, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।

ऑटो के ऊपर चढ़ गया ट्रक

ट्रक से टक्कर की वजह से ऑटो सड़क किनारे पलट गया और ट्रक भी बेकाबू होकर ऑटो के ऊपर चढ़ गया। पास से गुजर रही क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया, फिर शवों को ऑटो से बाहर निकाला गया। ऑटो में 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। मृतकों में 7 महीने की बच्ची भी शामिल है। हादसे के बाद राहगीरों ने लोगों को ऑटो से बाहर निकाला और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। मृतकों और घायलों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Ahmedabad: ब्लड प्लाज्मा मिलावट रैकेट का भंडाफोड़, स्वास्थ्य मंत्री बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Ahmedabad Police Mission: भिक्षावृत्ति से मुक्त 276 बच्चों का स्कूल में दाखिला, उपमुख्यमंत्री रहे मौजूद

नागपुर के दिघोरी रोड पर रफ्तार का कहर! ट्रैवल्स बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत; 2 घायल

तिरुपति में भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे की मौत, 30 लोग घायल

ये लोग हुए हादसे का शिकार

इस हादसे की बलिबेदी पर कुरबान होने वाले में शारदा बेन जिनाभाई नकुम (45), युवराज राजूभाई नकुम (29), नंदनीबेन सागर भाई सोलंकी (23), शीतलबेन युवराजभाई सोलंकी (22), भूमि बेन राजूभाई नकुम (22) और सात महीने की बच्ची वेदांशी सागर सोलंकी शामिल हैं। वहीं, हादसे में 24 वर्षीय आनंद विक्रमभाई सोलंकी घायल हुए हैं।

गुजरात की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दो दिन पहले भी हुआ था हादसा

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के लिंबडी-राजकोट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। इसमें डंपर और मिनी ट्रैवलर की टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मोरवाड़ गांव के पास पुल पर हुआ था। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही मिनी ट्रैवल्स को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

6 lives including innocent girl were lost in truck auto collision on rajkot ahmedabad highway

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 25, 2025 | 08:36 PM

Topics:  

  • Ahmedabad
  • ahmedabad police
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.