तिरुपति में भीषण सड़क हादसा, एक बच्चे की मौत, 30 लोग घायल
Tirupati Road Accident: तिरुपति के पुल्लम्पेटा मंडल के उडुमवारीपल्ली के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। घटना में 2 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हैं।
- Written By: दिव्या सिंह
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
Road Accident In Tirupati: आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 30 यात्री घायल हो गए। पुल्लम्पेटा मंडल के उडुमवारीपल्ली के पास कडप्पा-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी और यात्री बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री बस के अंदर फंस गए। पुलिस और राहत टीमों ने तत्काल बचाव अभियान चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
लॉरी और यात्रियों से भरी बस की सीधी टक्कर
जानकारी के अनुसार, कडप्पा-चेन्नई हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही एक लॉरी और यात्रियों से भरी बस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री अंदर ही फंस गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और आपदा राहत टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचावकर्मियों ने फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर राजमपेट सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
फिलीपींस के टैक्लोबन में स्कूल के भीतर अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत से मचा कोहराम; दहल उठा पूरा इलाका
Chutney Recipes: खाने का स्वाद दोगुना कर देंगी ये 5 चटपटी और तीखी चटनियां
पुरंदर एयरपोर्ट परियोजना पर किसानों का सवाल, 75% भूमि अधिग्रहण के दावे पर उठाए गंभीर प्रश्न
संभाजीनगर में बड़े इंडस्ट्रियल बूस्ट की तैयारी; ‘ऑरिक’ की 520 एकड़ आवासीय भूमि अब उद्योगों के लिए आवंटित
हाईवे पर लगा जाम, यातायात प्रभावित
सड़क हादसे के बाद कडप्पा-चेन्नई हाईवे पर भीषण जाम लग गया, जिसकी वजह से यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या अन्य तकनीकी कारणों की संभावना पर विचार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आएगी।
