Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Goa: गोवा में 15 मार्च से शुरू होगा ‘शिग्मो’ उत्सव, जानिए क्या है इसकी खासियत

गोवा का वसंत उत्सव ‘शिग्मो' उत्सव 15 मार्च को शुरू होने जा रहा है। यह उत्सव 29 मार्च तक चलेगा। इसमें झांकियों के माध्यम से राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। आइए जानते है क्या है इसकी खासियत।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 13, 2025 | 10:32 AM

शिग्मो उत्सव (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: आज यानी 13 मार्च को होलिका दहन है और कल यानी 14 मार्च को धूलिवंदन। कल देश में रंगोत्सव मनाया जाएगा। देश में गोवा एक ऐसा राज्य है जहां 15 दिन तक होली खेली जाती है। गोवा का वसंत उत्सव ‘शिग्मो’ उत्सव 15 मार्च को शुरू होने जा रहा है। यह उत्सव 29 मार्च तक चलेगा। इसमें झांकियों के माध्यम से राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा।

ढोल, ताशे जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज और पारंपरिक परिधानों में लोक कलाकारों की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां शिग्मो उत्सव को यादगार बना देंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी और लोगों से उत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।

गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन ए. खाउंटे ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि ‘शिग्मो’ वह उत्सव है जिसमें लोक कला प्रदर्शनी, संगीत और शानदार झांकियों के माध्यम से गोवा की संस्कृतिक विरासत जीवंत हो उठती है।

गोवा की परंपराओं में खो जाने का अवसर

उन्होंने कहा कि यह आगंतुकों के लिए हमारे राज्य की सुंदरता का आनंद लेते हुए गोवा की परंपराओं में खो जाने का एक अवसर है। हम यात्रियों को इस अनूठे उत्सव का हिस्सा बनने और गोवा के समुद्र तटों से परे इसके कई पहलुओं से रूबरू होने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कब कहां होगा आयेजन?

पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्सव 15 मार्च को पोंडा में शुरू होगा, जिसके बाद 16 मार्च को मडगांव, 17 मार्च को क्यूपेम और 18 मार्च को कुरचोरेम में इसका आयोजन किया जाएगा। ये सभी दक्षिण गोवा में स्थित हैं।

उन्होंने बताया कि यह समारोह 19 मार्च को शिरोडा (दक्षिण गोवा) में होगा और 20 मार्च को उत्तरी गोवा के कलंगुट और बिचोलिम, 21 मार्च को वास्को (दक्षिण गोवा) तथा 22 मार्च को पणजी तक जारी रहेगा।

गोवा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

अधिकारी ने कहा कि ‘‘मापुसा (उत्तरी गोवा) और संगुएम (दक्षिणी गोवा) की सड़कें 23 मार्च को सांस्कृतिक समारोहों से जीवंत हो उठेंगी, जबकि कैनाकोना और कुनकोलिम में 24 मार्च को भव्य झांकियों का आयोजन किया जाएगा।

29 मार्च को होगा समापन

पर्यटन विभाग के अनुसार, 25 मार्च को पेरनेम, 26 मार्च को धारबंदोरा, 27 मार्च को वालपोई, 28 मार्च को संकेलिम और अंततः 29 मार्च को मंड्रेम जुलूस में निकलेगा तथा कार्यक्रम संपन्न होगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Shigmo festival will start from 15th march in goa know what is its specialty

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 13, 2025 | 10:26 AM

Topics:  

  • Goa
  • Holi

सम्बंधित ख़बरें

1

सांखली के ग्रामीण इलाकों से जुड़ेगा पणजी, गोवा के सीएम ने KTC बस को दिखाई हरी झंडी

2

बुढ़ापे से पहले देश की इन शानदार जगहों पर जरूर करें ट्रिप, नहीं तो होगा पछतावा

3

जन्मदिन विशेष: वो भारतीय क्रिकेटर जिसे कहा गया बल्लेबाजी की रीढ़, 70 के दशक में किया था कमाल

4

पणजी की इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं दोस्तों के साथ प्लान, आएगा खूब मजा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.