Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गोवा : पैराग्लाइडिंग के दौरान टूटी रस्सी, चट्टान से जा टकराई पुणे की युवती और ऑपरेटर की दर्दनाक मौत

उत्तरी गोवा में ‘पैराग्लाइडिंग' के वक्त खड्ड में गिरने से एक महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे केरी गांव में हुई।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Jan 19, 2025 | 10:23 AM

गोवा में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा

Follow Us
Close
Follow Us:

पणजी: उत्तरी गोवा में ‘पैराग्लाइडिंग’ के वक्त खड्ड में गिरने से एक महिला पर्यटक और प्रशिक्षक की मौत हो गई। मामले पर पुलिस ने आज यानी रविवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे केरी गांव में हुई। पुणे निवासी शिवानी डाबले और उनके प्रशिक्षक सुमल नेपाली की केरी पठार में दुर्घटना में मौत हो गई। प्रशिक्षक नेपाली नागरिक था।

पुलिस ने बताया कि, दाबले ने ‘पैराग्लाइडिंग’ के लिए जिस ‘एडवेंचर स्पोर्ट्स कंपनी’ से बुकिंग कराई थी वह अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। वहीं शिकायत के अनुसार उड़ान भरने के तुरंत बाद ‘पैराग्लाइडर’ खड्ड में गिर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में कंपनी के मालिक शेखर रायजादा के खिलाफ मंद्रेम पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

देश की ख़बरों यहां क्लिक करें

पुलिस ने बताया कि, ‘हाइक ‘एन’ फ्लाई कंपनी के मालिक शेखर रायजादा के खिलाफ मांड्रेम पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया जा चुका है। आरोप है कि उन्होंने उचित प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना जानबूझकर अपने पैराग्लाइडर पायलट को पर्यटकों के साथ पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का संचालन करने की अनुमति दी।

ऐसे हुआ हादसा

मामले पर पुलिस ने बताया कि, पैराग्लाइडर ने पर्यटक के साथ केरी पठार से उड़ान भरी थी और वह कम ऊंचाई पर ही उड़ रहा था। लेकिन अचानक पैराग्लाइडर की एक रस्सी टूट गई और वे अलग-अलग चट्टानों से टकरा गए। मृतक के हाथ-पैर टूट गए और बाद में उसकी मौत भी हो गई।

महाराष्ट्र की ख़बरों यहां क्लिक करें

वहीं तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और दोनों को गोवा मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल इन शवों को मुर्दाघर में सुरक्षित रखा गया है और रविवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

इधर मामले की संगीनता को देखते हुए मांड्रेम विधायक जीत अरोलकर ने कहा कि, उन्होंने पर्यटन विभाग को केरी पठार पर पैराग्लाइडिंग गतिविधियों को रोकने के लिए लिखा है, क्योंकि यह एक खतरनाक घटना क्षेत्र है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pune girl and nepali operator dead during paragliding at keri plateau in goa

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 19, 2025 | 09:54 AM

Topics:  

  • Goa
  • Goa Crime
  • Paraglider

सम्बंधित ख़बरें

1

जन्मदिन विशेष: वो भारतीय क्रिकेटर जिसे कहा गया बल्लेबाजी की रीढ़, 70 के दशक में किया था कमाल

2

पणजी की इन खूबसूरत जगहों पर बनाएं दोस्तों के साथ प्लान, आएगा खूब मजा

3

गोवा से इंदौर आ रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई खराबी

4

टूरिस्टों से चमका गोवा का टूरिज्म, 6 महीने में आए 56 लाख पर्यटक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.