FACT CHECK : ICC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर लगाया एक साल का बैन? वायरल प्रेस रिलीज निकली फर्जी

Fake ICC Press Release : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने से इनकार के बीच ICC द्वारा PCB पर एक साल का बैन लगाए जाने की फर्जी प्रेस रिलीज वायरल हो रही है। जांच में यह दावा झूठा पाया गया।
The viral press release claiming a one-year ICC ban on the Pakistan Cricket Board has been found to be fake.
सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है।
Published on
Updated on

Fact Check Viral Claim : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले ग्रुप ए मैच से पाकिस्तान के हटने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर एक कथित प्रेस रिलीज तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल रिलीज में दावा किया गया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 14-2 के मत से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

इसके साथ ही पाकिस्तान के सालाना रेवेन्यू हिस्से को 5.75 प्रतिशत से घटाकर 2.25 प्रतिशत करने और 2040 तक किसी भी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी पर रोक की बात भी कही गई है। इस कथित रिलीज पर ICC चेयरमैन जय शाह के हस्ताक्षर भी दिखाए गए हैं।

दावा पूरी तरह फर्जी निकला

हालांकि फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह फर्जी निकला। ICC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी किसी भी प्रेस रिलीज का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

1 फरवरी को जारी असली ICC बयान में केवल यह कहा गया था कि पाकिस्तान का ‘चुनिंदा भागीदारी’ का फैसला खेल की भावना और नियमों के खिलाफ है। ICC की ऑफिशियल प्रेस रिलीज दूरदर्शन स्पोर्ट्स ने अपने X अकाउंट से पोस्ट की थी। इसमें पाकिस्तान PCB को दीर्घकालिक प्रभावों पर विचार करने की सलाह दी गई थी, लेकिन कहीं भी किसी प्रतिबंध या रेवेन्यू कटौती का जिक्र नहीं था।

रिपोर्ट्स में PCB पर किसी बैन की पुष्टि नहीं

जांच में यह भी सामने आया कि वायरल प्रेस रिलीज असली बयान को एडिट कर तैयार की गई है। फॉन्ट, फॉर्मेट और सिग्नेचर में स्पष्ट अंतर पाया गया। विश्वसनीय मीडिया रिपोर्ट्स में भी PCB पर किसी बैन की पुष्टि नहीं हुई।

विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मुद्दों पर भ्रामक जानकारी तेजी से फैलती है, इसलिए किसी भी दावे को साझा करने से पहले आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि करना जरूरी है। फिलहाल ICC ने PCB पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com