FACT CHECK : असदुद्दीन ओवैसी ने मंदिर में आरती नहीं की, वायरल वीडियो डीपफेक है
Owaisi AI Generated Video एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का हनुमान आरती करता हुआ वायरल वीडियो असली नहीं है। फैक्ट-चेक में पता चला कि वीडियो 99% AI जनरेटेड है।
- Written By: हितेश तिवारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो डीपफेक है।
Owaisi Video Fact Check : सोशल मीडिया पर इन दिनों एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें भगवान हनुमान की आरती करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो कई यूजर्स बिना जांच-पड़ताल के शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि ओवैसी ने हनुमान की पूजा की है। इस दावे ने सोशल मीडिया पर बहस भी छेड़ दी है।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जी पवन पुत्र हनुमान जी की आरती करते हुए वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि कैसे भाईजान हनुमान जी की पूजा अर्चना और आरती कर रहे है। pic.twitter.com/iw9sQJmYD6 — Gau Bharat Bharati (@BharatiGau) December 4, 2025
वायरल वीडियो का सच
फैक्ट-चेक के लिए सबसे पहले हमने इस वीडियो के की-फ्रेम निकालकर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। सर्च में इस वीडियो से जुड़ी कोई विश्वसनीय रिपोर्ट या जानकारी नहीं मिली। इसके बाद कीवर्ड्स सर्च किए गए, लेकिन कहीं भी ऐसा कोई सबूत या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जो इस वायरल दावे को सही साबित करे।
सम्बंधित ख़बरें
सोशल मीडिया का खतरनाक जाल: 12वीं की छात्रा को बनाया बंधक, सर्विलांस की मदद से नागपुर पुलिस ने ऐसे कराया मुक्त
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
AI वीडियो डिटेक्टर टूल के रिजल्ट का स्क्रीनशॉट।
पड़ताल के अगले चरण में हमने वीडियो को AI डिटेक्ट टूल पर वीडियो को चेक किया। साइट इंजन पर जांच में पाया गया कि यह 99% AI जनरेटेड वीडियो है। यानी यह साफ है कि असदुद्दीन ओवैसी का आरती वाला वीडियो असली नहीं है, बल्कि AI से बनाया गया एक फर्जी वीडियो है।
ये खबर भी पढ़ें : FACT CHECK – BSF IG का वायरल वीडियो निकला डीपफेक, अशोक यादव ने नहीं दिया सरकार पर कोई बयान
