सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो AI जनरेटेड है।
Thar Video Fact Check : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 10 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Mahindra Thar को हाईवे पर ऊंचाई पर लगे साइनबोर्ड में फंसा हुआ दिखाया गया है।
वीडियो में साइनबोर्ड पर दिल्ली, गुरुग्राम और जयपुर के नाम के साथ ‘एग्जिट’ लिखा नजर आता है, जिससे लोग इसे असली घटना मान रहे हैं। दावा किया गया कि यह एक सड़क दुर्घटना का नतीजा है।
🚨 Mahindra Thar Got stuck on a distance signboard pic.twitter.com/TBxHlrTHiU — indiainlast24hr (@indiain24hr) February 20, 2026
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए हमने इसके की-फ्रेम को रिवर्स सर्च किया। इस वीडियो का ओरिजिनल सोर्स viiztrrix नाम का इंस्टाग्राम पेज है, जो AI कंटेंट के लिए जाना जाता है।
viiztrrix नाम का इंस्टाग्राम यूजर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट।
यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा था कि ये AI जनरेटेड वीडियो है, जिसे मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है, इसे कृप्या कर गंभीर रूप से ना लें। वहीं, यूजर के प्रोफाइल पर कई अन्य AI जनरेटेड वीडियो मौजूद हैं।
ये खबर भी पढ़ें : FACT CHECK : शशि थरूर का वायरल वीडियो निकला डीपफेक, AI से बनाई गई थी आवाज
पड़ताल के दौरान हमें न्यूज एजेंसी Press Trust of India (PTI) फैक्ट चेक का एक पोस्ट मिला। जिसमें उन्होंन बताया कि यह वीडियो AI जनरेटेड है और इसे असली हादसा बताकर शेयर किया गया।
Multiple social media users shared a video claiming it depicted an unusual mishap on a highway in Delhi, where a car crashed into an overhead signboard. In its investigation, the PTI Fact Check Desk found that video was AI-generated and falsely shared as real to mislead viewers. pic.twitter.com/6h1JkwUbs5 — PTI Fact Check (@ptifactcheck) February 19, 2026
इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि AI के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल हर वीडियो को आंख मूंदकर सच मान लेना सही नहीं है। थोड़ा लॉजिक और सत्यापन जरूरी है।