सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फेक है।
India Helps US Against Iran Fact Check : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अमेरिका ने भारत से ईरान पर हमले के लिए सैन्य मदद मांगी है। अमेरिका ‘LEMOA’ यानी लॉजिस्टिक्स एक्सचेंज मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट के तहत भारत की सैन्य सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकता है।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि पश्चिमी भारत, खासकर कोंकण तट के पास, किसी अमेरिकी सैन्य जहाज की तैनाती की योजना बन रही है, जिसे ईरान-अमेरिका तनाव से जोड़ा गया।
Breaking News: The US has asked permission from India to support a military asset that will be used to bomb Iran from Western India. In bureaucratic terms it means an interpretation of the LEMOA. — Sujan Dutta (@reportersujan) March 20, 2026
विदेश मंत्रालय ने पोस्ट शेयर कर इसे ‘झूठा और मनगढ़ंत’ बताया। मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही ऐसी भ्रामक खबरों से सतर्क रहें और बिना पुष्टि के इन्हें साझा न करें।
Fake News Alert! Please stay alert against such false and baseless claims and posts on social media! pic.twitter.com/oKRc2kefAo — MEA FactCheck (@MEAFactCheck) March 21, 2026
विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि LEMOA केवल एक लॉजिस्टिक्स समझौता है, जिसके तहत दोनों देशों की सेनाएं एक-दूसरे की सुविधाओं का इस्तेमाल ईंधन भरने, मरम्मत और आपूर्ति जैसी जरूरतों के लिए कर सकती हैं, वह भी निर्धारित शर्तों और भुगतान के आधार पर।
ये खबर भी पढ़ें : सीमांचल और उत्तर बंगाल को मिलाकर बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें क्या है सच्चाई
इसका किसी भी तरह के सैन्य हमले से कोई संबंध नहीं है। सरकार की ओर से जारी बयान के बाद यह साफ हो गया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर पूरी तरह फेक है और लोगों को ऐसी जानकारी पर भरोसा करने से बचना चाहिए।