Zubeen Garg: 40 भाषा 38 हजार गाने, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए हैं जुबिन गर्ग
Net Worth: पॉपुलर असमिया सिंगर जुबिन गर्ग की मौत की खबर ने बॉलीवुड को भी सदमे में डाल दिया है। उन्होंने बॉलीवुड के लिए भी यादगार नगमे गाए थे। आइए जानते हैं जुबिन गर्ग अपने पीछे क्या छोड़ गए हैं।
- Written By: अनिल सिंह
जुबिन गर्ग की नेट वर्थ, 65 करोड़ की संपत्ति पीछे छोड़ गए हैं सिंगर
Zubeen Garg Net Worth: ‘जुबिन गर्ग’ संगीत की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं जिसने अपनी खनकती आवाज के दम पर न सिर्फ एक अलग पहचान बनाई, बल्कि वह संगीत की दुनिया के दिग्गज कलाकार बन गए। 52 साल की उम्र में उनके निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को शोक में डूबा दिया है। जुबीन गर्ग की पहचान एक असामी सिंगर के तौर पर होती है, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को भी बेहतरीन नगमों से सजाया।
मेघालय के छोटे से शहर से निकल उन्होंने अपनी बड़ी पहचान बनाई। बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल होने के बाद भी उन्होंने अपने मिट्टी को नहीं छोड़ा। वह पूर्वोत्तर के संगीत का भी प्रतिनिधित्व करते रहे।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
जुबिन गर्ग की आखिरी पोस्ट
स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई मौत
52 साल की उम्र में जुबिन गर्ग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हुए एक हादसे की वजह से हुई। जुबिन जिंदगी भर संगीत की साधना करते रहे, जिसकी वजह से उन्होंने हजारों गीत गाए। खूब लाइव कंसर्ट्स की, एंडोर्समेंट और एक्टिंग से भी उन्होंने खूब कमाई की और वह अपने पीछे बड़ी संपत्ति छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें- जॉली एलएलबी 3 या निशानची, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
जुबिन गर्ग का करियर
जुबिन गर्ग के करियर की बात करें तो उन्होंने 40 से ज्यादा भाषाओं में गाना गाया है और वह 38 हजार से अधिक गाने रिकॉर्ड कर चुके हैं। वह इंडिया के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक बन गए थे। साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के गाने ‘या अली’ की वजह से उन्हें बॉलीवुड में लोकप्रियता मिली, लेकिन वह उससे पहले से ही असम के संगीत में एक बड़ा नाम हुआ करते थे।
जुबिन गर्ग का नेट वर्थ
जुबिन की कमाई सिर्फ फिल्मी गाने गाकर नहीं होती थी, बल्कि उन्होंने असमिया फिल्मों का निर्माण भी किया, उनका निर्देशन भी किया। वह लाइव कंसर्ट किया करते थे, एंडोर्समेंट के जरिए भी उनकी आमदनी होती थी। वो यूट्यूब चैनल से भी कमाई किया करते थे। बिजनेस अपटर्न की रिपोर्ट के मुताबिक जुबिन गर्ग की नेट वर्थ 6 से 8 मिलियन डॉलर के बीच है इसका मतलब यह है कि वह 50 से 65 करोड़ की संपत्ति के मालिक थे, जो अब वह अपने पीछे छोड़ गए हैं।
