- Hindi News »
- Entertainment »
- Zubeen Garg Last Film Roi Roi Binale Special Screening In Assam
जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ से गूंजेगा असम, बाकी मूवीज की रुकी स्क्रीनिंग
Zubeen Garg Last Film: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को असम के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी और बाकी फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी जाएगी। ये फैसला असम सरकार ने लिया है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

जुबीन गर्ग आखिरी फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zubeen Garg Last Film Screenings In Assam: देश के मशहूर गायक और अभिनेता जुबीन गर्ग अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनकी कला हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहेंगी। जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को निधन हो गया था। उनके निधन के बाद अब उनकी आखिरी फिल्म ‘रोई रोई बिनाले’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म असम सहित पूरे देश में उनके फैंस के लिए एक भावनात्मक पल लेकर आएगी।
दरअसल, असम सरकार और फिल्म उद्योग ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य के सभी सिनेमाघरों में 31 अक्टूबर को सिर्फ ‘रोई रोई बिनाले’ ही दिखाई जाएगी। इस दिन अन्य फिल्मों की स्क्रीनिंग जैसे कि ‘थामा’, ‘एक दीवाने की दीवानियत’, ‘कंतारा चैप्टर 1’ और ‘जॉली एलएलबी 3’ को रोक दिया जाएगा, ताकि जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दी जा सके।
फिल्म में जुबीन के साथ ये कलाकार आएंगे नजर
यह फिल्म एक असमिया संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है, जिसे राजेश भुयान ने डायरेक्ट किया है और इसकी कहानी खुद जुबीन गर्ग ने लिखी है। फिल्म का निर्माण जील क्रिएशन्स और आई-क्रिएशन द्वारा किया गया है। फिल्म में जुबीन के साथ मौसमी अलीफा, जॉय कश्यप और अचूर्ज्या बोरपात्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ
स्टारडम नहीं बना दीवार, अभिषेक बच्चन ने खोला रिश्ते का राज, क्यों नहीं हुई ऐश्वर्या राय से इनसिक्योरिटी
सिर्फ 9 करोड़ में बनी थी 39 साल पहले ‘रामायण’, मामूली सामान से रचे गए भव्य सीन
धुरंधर 2 के बाद यामी गौतम का नया धमाका, हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘नई नवेली’ से करेंगी बड़ा कमबैक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि राज्य सरकार फिल्म से मिलने वाले जीएसटी के हिस्से को जुबीन गर्ग द्वारा स्थापित कलागुरु आर्टिस्ट फाउंडेशन को देगी। इस राशि का उपयोग कलाकारों के इलाज, बाढ़ पीड़ितों की सहायता और जरूरतमंद छात्रों की शिक्षा में किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द टॉक्सिक एवेंजर’ भारत में इस दिन होगी रिलीज, जानें कहां पाएंगे देख
19 सितंबर को हुई मशहूर सिंगर की मौत
आपको बता दें, मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में कथित तौर पर स्कूबा डाइविंग के दौरान हुई। सिंगर वहां चौथे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए गए थे। इस मामले में अब तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य पुलिस की सीआईडी की 10 सदस्यों वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, सिंगर ने यो यो अली सॉन्ग से अपनी खास पहचान बनाई थी। फिलहाल जुबीन गर्ग के फैंस के लिए यह फिल्म न सिर्फ एक मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि उनके जीवन और संगीत को याद करने का एक भावुक मौका भी है।
Zubeen garg last film roi roi binale special screening in assam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में 45 बार हुए बंद, बार लाइसेंस फीस का बढ़ा बोझ, ‘चोखा’ धंधा अब पड़ा फीका!
Apr 04, 2026 | 01:08 PMविकास की वेदी पर ‘इतिहास’ की बलि ! त्र्यंबकेश्वर में कुंभ से पहले बड़ा बदलाव
Apr 04, 2026 | 12:56 PMपत्नी ने सरेआम मारा था थप्पड़ और दांत से काटा, हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को दी तलाक की मंजूरी
Apr 04, 2026 | 12:55 PMMumbai News: 2002 चुनाव से जुड़ा मामला, आरक्षित सीट पर जीतने वाले पूर्व पार्षद के खिलाफ FIR
Apr 04, 2026 | 12:54 PMIran Attack: ईरान का टेक कंपनियों पर हमला, Oracle के बाद Google-Meta भी खतरे में?
Apr 04, 2026 | 12:53 PM‘लोग कुछ भी कहें, मेरे लिए वो नेकदिल इंसान हैं’, रवि किशन ने की सलमान खान की जमकर तारीफ
Apr 04, 2026 | 12:48 PMIPL 2026 में क्या RCB 5 विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेल रही है? Virat Kohli ने दिया मजेदार जवाब, वायरल हुआ VIDEO
Apr 04, 2026 | 12:45 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM













