Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जीशान खान की कार के उड़ गए परखच्चे, सामने से हुई जोरदार टक्कर, जानें कैसे बची एक्टर की जान?

Zeeshan Khan Health Update: टीवी एक्टर जीशान खान देर रात भयंकर एक्सीडेंट का शिकार हो गए। कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन राहत की बात ये है कि एक्टर समेत सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Dec 09, 2025 | 02:50 PM

जीशान खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Zeeshan Khan Accident: टीवी इंडस्ट्री में मंगलवार की सुबह एक ऐसी खबर आई जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ फेम जीशान खान देर रात एक बड़े कार हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे जीशान जिम से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी कार की भिड़ंत सामने से आ रही गाड़ी से हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, जीशान कार में अकेले थे और दूसरी कार में दो बुजुर्ग व्यक्ति मौजूद थे। हादसा देखने वालों के अनुसार, टक्कर बेहद खतरनाक थी और देखने से ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। लेकिन किस्मत से, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

जीशान की ठीक होने की खबर से फैंस ने ली राहत की सांस

जैसे ही हादसे की खबर सोशल मीडिया पर फैली, फैंस जीशान के हेल्थ अपडेट का इंतजार करने लगे। मन को राहत देने वाली बात यह है कि ना जीशान को चोट आई है और ना ही दूसरी कार में बैठे बुजुर्गों को। पुलिस के मुताबिक, किसी को नुकसान न होने के चलते किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, अभी तक जीशान की ओर से कोई आधिकारिक स्टेटमेंट या पोस्ट सामने नहीं आया है, जिसे लेकर फैंस उनकी चिंता कर रहे हैं।

स्क्रीन से दूर लेकिन चर्चाओं में हैं कायम

काफी समय से टीवी स्क्रीन से दूर चल रहे जीशान हाल ही में कुछ म्यूजिक वीडियोज में नजर आए हैं। पिछली बार उन्हें ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम सलोनी संधू के साथ एक म्यूजिक वीडियो में देखा गया था। हालांकि जीशान को असली पहचान ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘बिग बॉस OTT’ से मिली थी।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 19 के बाद अब खतरों से खेलेगा ये कंटेस्टेंट, KKK 15 में होगी धमाकेदार एंट्री?

जीशान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे। वह एक्ट्रेस रिहाना पंडित को डेट कर चुके हैं, जिन्होंने शो में उनकी मां का किरदार निभाया था। दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई और एज गैप को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया गया था। हालांकि अब दोनों अलग हो चुके हैं।

फैंस कर रहे हैं वापसी का इंतजार

जीशान फिलहाल नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और फैंस उन्हें जल्दी ही किसी शो में दोबारा देखने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हादसे के बाद सभी की नजर अब उनके इंस्टाग्राम पोस्ट और आधिकारिक रिएक्शन पर टिकी हुई है।

Zeeshan khan had major car accident actor safe latest health update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 09, 2025 | 02:50 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

सम्बंधित ख़बरें

1

Bigg Boss 19 के बाद अब खतरों से खेलेगा ये कंटेस्टेंट, KKK 15 में होगी धमाकेदार एंट्री?

2

90 की उम्र में प्रेम चोपड़ा ने गंभीर बीमारी से जीती जंग, दामाद शरमन जोशी ने बताई अब कैसी है हेल्थ?

3

खून से लथपथ वर्दी में अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक वायरल, ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

4

‘3 इडियट्स’ के फैंस के लिए खुशखबरी! अब आ रहा है फिल्म का सीक्वल, बॉक्सऑफिस पर फिर मचेगा धमाल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.