Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मां के निधन पर टूटीं टिस्का चोपड़ा, शेयर किया भावुक नोट, बोलीं- मुश्किल वक्त के लिए था ये फलसफा

Tisca Chopra Emotional Note: अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा की मां पम्मी अरोड़ा का 7 मार्च को कैंसर से निधन हो गया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भावुक नोट लिखकर मां को याद किया और उनका जीवन दर्शन साझा किया।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Mar 11, 2026 | 11:49 PM

टिस्का चोपड़ा की मां पम्मी अरोड़ा का निधन (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tisca Chopra Mother Pammi Arora Death: बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा इन दिनों गहरे दुख से गुजर रही हैं। उनकी मां पम्मी अरोड़ा का 7 मार्च को कैंसर के कारण निधन हो गया। मां के निधन के बाद टिस्का ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें याद किया और उनके साथ बिताए खूबसूरत पलों को फैंस के साथ साझा किया। एक्ट्रेस ने अपनी मां के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं और बताया कि उनकी मां का जीवन के प्रति नजरिया कितना सकारात्मक और प्रेरणादायक था।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में टिस्का चोपड़ा ने लिखा कि 7 मार्च को उन्होंने अपनी मां पम्मी अरोड़ा को अलविदा कहा। उन्होंने बताया कि जो भी पम्मी अरोड़ा को जानता था, वह उनसे बेहद प्यार करता था। टिस्का के अनुसार उनकी मां का स्वभाव बहुत हल्का-फुल्का और खुशमिजाज था। किसी भी मुश्किल स्थिति में वह हमेशा एक खास फलसफा दोहराती थीं कि मिट्टी पाओ। इसका मतलब था कि परेशानियों पर ज्यादा ध्यान देने के बजाय उन्हें भूलकर आगे बढ़ जाना चाहिए।

मजाक-मस्ती से भर देती थीं माहौल

टिस्का चोपड़ा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उनकी मां की मुस्कान बादलों के बीच से झांकते चांद जैसी थी। वह कभी भी किसी बात को दिल पर ज्यादा देर तक नहीं रखती थीं। पम्मी अरोड़ा हमेशा माहौल को हल्का और खुशहाल बनाए रखने में विश्वास करती थीं। वह लोगों को जज करने के बजाय उनके साथ हंसी-मजाक करना ज्यादा पसंद करती थीं। टिस्का ने बताया कि उनकी मां के लिए जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज दयालुता थी और यही गुण उन्होंने अपनी बेटी को भी सिखाया।

सम्बंधित ख़बरें

‘बचपन में मंदिर से चुरा लेता था पैसे’, मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में रवि किशन ने सुनाया किस्सा

‘कुंभ ब्यूटी’ मोनालिसा ने फरमान खान से की शादी, परिवार के विरोध के बीच पुलिस से मांगी सुरक्षा

शादी के बंधन में बंधे कृतिका कामरा और गौरव कपूर, दुल्हन के रेड साड़ी लुक ने जीता दिल

रश्मिका मंदाना ने पति विजय देवरकोंडा के साथ गार्डन में किया डांस, देवर आनंद ने शेयर किया मस्ती भरा वीडियो

मां से मिला सबसे बड़ा सबक

एक्ट्रेस ने लिखा कि उनकी मां ने उन्हें जीवन का एक बेहद खास और उपयोगी सबक दिया था। पम्मी अरोड़ा हमेशा कहती थीं कि तुम्हारी जेब में पहले से ही एक ‘ना’ मौजूद है, अब बाहर जाओ और एक हां हासिल करो। टिस्का के मुताबिक यह सोच उन्हें हमेशा आगे बढ़ने और नए अवसरों को अपनाने की प्रेरणा देती रही। उन्होंने यह भी बताया कि अपनी मां से उन्हें एक और अनमोल चीज विरासत में मिली कि वह था उनका कलात्मक स्वभाव।

ये भी पढ़ें- ‘बचपन में मंदिर से चुरा लेता था पैसे’, मामला लीगल है 2 के ट्रेलर लॉन्च में रवि किशन ने सुनाया किस्सा

टिस्का चोपड़ा का करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो टिस्का चोपड़ा एक बहुमुखी प्रतिभा की धनी कलाकार हैं। उन्होंने अभिनय के साथ-साथ लेखन और निर्देशन में भी अपनी पहचान बनाई है। उन्हें खास पहचान तारे जमीन पर में माया अवस्थी के किरदार से मिली थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर नामांकन भी मिला था। इसके अलावा वह ‘चटनी’ और ‘रूबरू’ जैसी चर्चित लघु फिल्मों का निर्माण भी कर चुकी हैं।

Tisca chopra emotional note mother pammi arora death

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2026 | 11:49 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.