Zeenat Aman was married to filmmaker Sanjay Khan, husband has beaten the actress in a packed gathering: 70 और 80 के दशक की मशहूर अदाकारा जीनत अमान आज अपना 70वां जन्मदिन मना रही है। अभिनेत्री का जन्म 19 नवंबर 1951 को मुंबई में एक मुस्लिम पिता और हिन्दू मां के घर हुआ था। जीनत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘हलचल’ से की थी। इस फिल्म में अभिनेत्री छोटे से किरदार में दिखाई दी थी। दर्शकों को भी यह फिल्म बहुत ज्यादा पसंद नहीं आई। जीनत अमान को हिरोइन के तौर पर देव आनन्द की फिल्म ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ से मिली। इस फिल्म में अभिनेत्री काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई। इसके बाद अदाकारा कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार में दिखाई दी।
जीनत अमान अपने काम के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही है। अभिनेत्री ने पहली शादी चार बच्चों के पिता एक्टर और फिल्ममेकर संजय खान (Sanjay Khan) से की थी। जीनत संजय के प्यार में पूरी तरह दीवानी थी। हालांकि ये लंबे समय तक नहीं चल सकी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, संजय ने भरी महफिल में जीनत की खूब पिटाई की थी। इसके बाद वो खून से लथपथ हो गई थीं।
दरअसल, किसी बात को लेकर जीनत अमान संजय खान से मिलने उनके घर पहुंची। वह पर पता चला कि वह पार्टी के लिए होटल ताज चले गए हैं। अभिनेत्री को अपने सामने देख संजय आग बबूला हो गए। संजय ने जीनत से कहा कि वो यहां क्यों आईं? इस दौरान संजय की पहली पत्नी भी पार्टी में मौजूद थी। इसके बाद संजय उन्हें एक कमरे में लेकर गए और अपनी पहली पत्नी के साथ मिलकर अदाकारा की खूब पिटाई की। संजय ने जीनत को इतना पीटा कि उनकी सीधी आंख में गंभीर चोट आई।