Vasai Virar में गैस सिलेंडर की किल्लत, हफ्तों बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
LPG Delivery Issue Virar: विरार क्षेत्र में रसोई गैस की भारी कमी से लोग परेशान हैं। बुकिंग के 10-15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी और विरोध बढ़ता जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक
LPG सिलेंडर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Vasai Virar Gas Cylinder Shortage: विरार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से रसोई गैस की भारी किल्लत ने आम जनता का जीना मुहाल कर दिया है। बुकिंग के हफ्तों बाद भी सिलेंडर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब देने लगा है।
हर सुबह एवरशाइन स्थित दीपशिखा प्री-स्कूल के पास ‘साईराज गैस एजेंसी’ पर ग्राहकों का भारी जमावड़ा और आक्रोश देखने को मिला। घंटों कतार में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटे लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
बुकिंग के 15 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं, चूल्हा ठंडा
क्षेत्र में आलम यह है कि 10 से 15 दिन पहले बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी विद्या विजय पवार ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा मैंने 14 तारीख को ही सिलेंडर बुक किया था, लेकिन वह आज तक नहीं पहुंचा। हमारा परिवार बड़ा है और एक सिलेंडर मुश्किल से 20-22 दिन चलता है। पिछला सिलेंडर 17 फरवरी को मिला था, जो अब खत्म हो चुका है। समझ नहीं आ रहा कि खाना कैसे बनेगा। सरकार और प्रशासन को इस गंभीर स्थिति पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
स्थानीय निवासी विद्या विजय पवार
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: 4 घंटे तक छत पर रही जिंदगी, नहीं आई कोई मदद… पालघर में बाढ़ के बीच मासूम बच्चों के साथ फंसे 8 लोग
मौत के आगे बेबस मानवता, नालासोपारा में चादर का स्ट्रेचर बनाकर अस्पताल पहुंचे लोग, लेकिन नहीं बची कविता की जान
पालघर में बाढ़ का हाहाकार: संपर्क टूटने से कटे कई गांव, कोर्ट परिसर जलमग्न, 6 वर्षीय मासूम पानी में बहा
Natural Gas Supply: मोदी सरकार का अहम फैसला, देश में नेचुरल गैस सप्लाई से इमरजेंसी कंट्रोल हटा
ये भी पढ़ें :- Mumbai News: पानी की कमी से निपटने की तैयारी, महापौर ने पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के दिए निर्देश
Vasai Virar में गैस एजेंसी का अडियल रवैया
किल्लत के बीच गैस एजेंसियों का रवैया भी ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। उपभोक्त्ता संतोष गोपाल राउत ने बताया कि उनका सिलेंडर सात दिन पहले खत्म हो चुका है।
बार-बार संपर्क करने पर एजेंसी से संतोषजनक जवाब मिलने के बजाय यह कहा जाता है कि स्टॉक कम है, अगर जरूरत है तो खुद ऑफिस आकर ले जाइए। इसके अलावा, सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर उपभोक्ताओं को घंटों धूप में कतारों में खड़ा रखा जा रहा है।
