‘हेट स्टोरी 3’ के बाद जरीन खान को झेलनी पड़ी तानेबाजी, बोलीं- लोगों ने कहा एक्टिंग नहीं आती तो कपड़े उतारे
Zareen Khan Interview; जरीन खान ने खुलासा किया कि ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काफी आलोचना झेलनी पड़ी। ‘अक्सर 2’ की शूटिंग के दौरान स्क्रिप्ट बदलने से सेट पर तनाव भी हुआ।
- Written By: स्नेहा मौर्या
जरीन खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zareen Khan Criticism Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने हाल ही में अपनी फिल्मों हेट स्टोरी 3 और अक्सर 2 से जुड़े अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि ‘हेट स्टोरी 3’ करने के बाद उन्हें इंडस्ट्री में काफी आलोचना और जजमेंट का सामना करना पड़ा था। जरीन खान ने साल 2010 में सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म वीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद वह हाउसफुल और ‘हेट स्टोरी 3’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। खास बात यह रही कि इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन ‘हेट स्टोरी 3’ की वजह से उन्हें काफी निगेटिव कमेंट्स भी सुनने पड़े।
‘लोगों ने मुझे नीचा दिखाया’
हाल ही में एक पॉडकास्ट में जरीन खान ने खुलकर बताया कि ‘हेट स्टोरी 3’ के बाद उन्हें इंडस्ट्री के अंदर से ही आलोचना झेलनी पड़ी। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने उनके काम को लेकर तंज कसे।
एक्ट्रेस के मुताबिक, कुछ लोगों ने यह तक कह दिया कि वह एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड सीन करने का रास्ता चुना। जरीन का कहना है कि इस तरह की बातें सुनना उनके लिए काफी मुश्किल था, क्योंकि वह अपने करियर में अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना चाहती थीं।
सम्बंधित ख़बरें
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
मायसा की शूटिंग में गंभीर रूप से घायल हुईं रश्मिका मंदाना, कूल्हे का टेंडन हुआ डैमेज, बोलीं- हिम्मत नहीं टूटी
‘अक्सर 2’ की शूटिंग के दौरान बढ़ा तनाव
जरीन खान ने फिल्म ‘अक्सर 2’ से जुड़ा एक अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उन्हें फिल्म के लिए अप्रोच किया गया तो उन्हें एक अलग तरह की कहानी सुनाई गई थी। उनके मुताबिक, स्क्रिप्ट उन्हें बेहद पॉलिश्ड अंदाज में सुनाई गई थी और कहा गया था कि यह क्राइम जॉनर की फिल्म होगी, न कि ‘हेट स्टोरी’ जैसी बोल्ड फिल्म। लेकिन जब वह शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो उन्हें एहसास हुआ कि कई सीन पहले बताई गई कहानी से बिल्कुल अलग हैं।
ये भी पढ़ें- Sunil Grover Mimicry: सुनील ग्रोवर की मिमिक्री देख दंग रह गए गजराज राव, बोले- हमारे समय के सबसे बड़े बहरूपिया
एक्ट्रेस ने बताया कि कुछ सीन ऐसे थे जिनमें उनसे अचानक अलग तरह के कॉस्ट्यूम और बोल्ड शॉट्स की उम्मीद की जा रही थी। उन्होंने इस पर सवाल भी उठाया कि जब उन्हें पहले कुछ और बताया गया था, तो अब कहानी क्यों बदली जा रही है। जरीन के अनुसार, इसी वजह से उस समय सेट पर माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया था।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बोल्ड सीन से दिक्कत नहीं थी, लेकिन स्क्रिप्ट में अचानक बदलाव उन्हें सही नहीं लगा। आज जरीन खान अपने करियर को लेकर पहले से ज्यादा स्पष्ट हैं और वह ऐसे प्रोजेक्ट्स चुनना चाहती हैं जिनकी कहानी और विजन साफ हो।
