धोखा देकर करवाए गए किस सीन, अक्सर 2 को लेकर जरीन खान ने किया खुलासा

जरीन खान इस समय फिल्मों से दूर हैं, लेकिन अक्सर 2 फिल्म को लेकर जरीन खान ने चौंकाने वाला खुलासा किया है और बताया है हर दूसरे सीन में उनसे किस करवाया गया। आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा?
धोखा देकर करवाए गए किस सीन, अक्सर 2 को लेकर जरीन खान ने किया खुलासा
जरीन खान ने अक्सर 2 फिल्म के डायरेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप
Published on: 
Updated on: 

Zareen Khan Pressurized For Kiss Scene: जरीन खान इस समय फिल्मों से दूर हैं, लेकिन लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच जरीन खान ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया है कि अक्सर 2 फिल्म के लिए जब उन्हें ऑफर मिला था तो उन्होंने फिल्म मेकर्स से साफ कह दिया था कि वह इंटीमेट सीन नहीं करेंगी, हालांकि उनसे हर दूसरे सीन में किस करवाए गए। जरीन खान ने कहा है कि फिल्म साइन करते समय उन्हें धोखे में रखा गया, ऐसे में ये कहा जा सकता है कि जरीन खान ने फिल्म डायरेक्टर अनंत महादेवन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

जरीन खान ने बॉलीवुड में साल 2010 में डेब्यू किया था। वह वीर फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आई थी, लेकिन उन्हें शोहरत हेट स्टोरी 3 नाम की फिल्म से मिली, जिसमें उन्होंने जबरदस्त बोल्ड सीन देकर सभी को चौंका दिया था, लेकिन जरीन खान का कहना है कि उन्हें बाद में वैसे ही रोल ऑफर होने लगे। वह टाइप कास्ट नहीं होना चाहती थी, इसलिए अक्सर 2 साइन करने से पहले ही उन्होंने फिल्म मेकर को बता दिया था कि वह इंटीमेट सीन नहीं करेंगी, अनंत महादेवन ने उनसे हां कहा था लेकिन बाद में उनसे वही करवाया गया जो वह नहीं चाहती थी।

अनंत महादेवन पर धोखाधड़ी का आरोप

हिंदी रश को दिए गए इंटरव्यू में जरीन खान ने अक्सर 2 फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। जरीन खान ने कहा मुझे किसिंग सीन से परहेज नहीं, लेकिन जिस तरह से धोखे में रखकर यह करवाया गया वह बहुत बुरा अनुभव था, क्योंकि मैंने फिल्म मेकर्स से पहले ही बात कर ली थी कि मुझे टाइप कास्ट नहीं होना है। हेट स्टोरी 3 में मैं बोल्ड सीन कर चुकी हूं, मुझे फिर से वही नहीं दोहराना है। मुझे कहा गया कि हम हेट स्टोरी नहीं बना रहे हैं, इसमें बोल्ड सीन नहीं है। लेकिन हर दूसरे सीन के बाद किस सीन हो रहा था, मुझे यह अजीब लगा।

जरीन खान ने यह भी बताया कि प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के बीच बातें ठीक नहीं चल रही थी। इस वजह से मुझ पर प्रेशर बनाया जा रहा था और जब मैंने विरोध किया था मामला बिगड़ने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि मुझे अपनी ही फिल्म के प्रीमियर में नहीं बुलाया गया। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जरीन खान भले ही फिल्मों से इस समय दूर हैं, लेकिन वह चर्चा में बनी हुई हैं। जरीन खान के प्रशंसक अब भी उन्हें फिल्मों में वापसी करते देखना चाहते हैं, अब देखना यह होगा कि उनका सपना कब पूरा होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com