Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जाकिर हुसैन ने आखिरी बार ह्यूस्टन के स्टेनफोर्ड सेंटर में किया था परफॉर्म, यादगार बन गया कॉन्सर्ट

जाकिर हुसैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने सोमवार को सुबह 73 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। अमेरिका में उनका निधन हुआ। वह सेन फ्रांसिस्को के अस्पताल में बीते कुछ दिनों से एडमिट थे।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Dec 16, 2024 | 10:12 AM
Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: उस्ताद जाकिर हुसैन का निधन 16 दिसंबर 2024 को हुआ। उन्होंने अमेरिका के सेन फ्रांसिस्को के अस्पताल में आखिरी सांस ली। 73 साल की उम्र में फेफड़ों से जुड़ी बीमारी के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन करीब एक महीने पहले 26 नवंबर को उन्होंने मशहूर संतूर वादक राहुल शर्मा के साथ ह्यूस्टन के स्टैनफोर्ड सेंटर में परफॉर्म किया था। यह परफॉर्मेंस उनके जीवन की आखिरी परफॉर्मेंस बन गई। ह्यूस्टन के स्टेनफोर्ड सेंटर में राहुल शर्मा के साथ उनकी यह परफॉर्मेंस राहुल शर्मा के पिता और जाकिर हुसैन के सहयोगी रहे संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा की याद में आयोजित किया गया था।

हयूस्टन क्रॉनिकल डॉट कॉम की खबर के मुताबिक जाकिर हुसैन और राहुल शर्मा की जोड़ी ने इस शानदार कॉन्सर्ट को प्रस्तुत किया। यह कॉन्सर्ट पंडित शिवकुमार शर्मा की याद में था। ऐसे में इस कंसर्ट में पिता और बेटे की प्यार भरी कहानी पेश की गई थी। इस मौके पर राहुल शर्मा का साथ देते हुए उनके पिता के मित्र जाकिर हुसैन नजर आए और इन दोनों की जुगलबंदी ने वहां मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया। आपको बता दें कि राहुल शर्मा मशहूर संतूर वादक है और मशहूर संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा के पुत्र हैं।

ये भी पढ़ें- राजश्री प्रोडक्शन स्टूडियो में लगी भीषण आग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद…

सम्बंधित ख़बरें

SBL Blast में झुलसी एक और मां ने तोड़ा दम, 26 तक पहुंचा मौत का आंकड़ा, 10 आरोपी गिरफ्तार, 11 फरार

रामनवमी पर राममय हुआ संभाजीनगर, मंदिरों में उमड़ी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़; सेवा और समर्पण का अनोखा संगम

BMC पर फंड डायवर्जन का आरोप, मीठी नदी के ₹90 करोड़ के फ्लाईओवर परियोजना में ट्रांसफर

‘अंदर से टूट चुकी है इजरायली फौज!’ ईरान युद्ध के बीच IDF चीफ का सनसनीखेज बयान, नेतन्याहू सरकार को दी चेतावनी

जाकिर हुसैन ने निधन से पहले जो आखिरी पोस्ट की है वह अमेरिकी सड़क का एक वीडियो है जिसमें वह मौसम के खूबसूरत मोमेंट का अनुभव कर रहे हैं। लेकिन उससे पहले 25 नवंबर को उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें वह राहुल शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं और यह बता रहे हैं कि पंडित शिवकुमार शर्मा की याद में वह ह्यूस्टन के स्टैनफोर्ड केंद्र में क्लासिकल संगीत का एक कार्यक्रम आयोजित करने वाले हैं।

एक ही रात में 3 ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने जाकिर हुसैन
जाकिर हुसैन ने दर्शक और श्रोताओं से वहां अपनी मौजूदगी दर्ज करने की अपील भी की। लेकिन कौन जानता था कि उनका यह कॉन्सर्ट आखिरी कॉन्सर्ट बन जाएगा जाकिर हुसैन को उनके तबला वादन के लिए पहचाना जाता है। साल 1998 में उन्हें पद्मश्री, साल 2002 में पद्मभूषण और साल 2023 में पद्म विभूषण से नवाजा गया। इतना ही नहीं वह अपने जीवन काल में चार बार ग्रैमी अवार्ड पाने वाले भारतीय बन गए थे। 66वें ग्रैमी अवार्ड में एक ही रात में उन्होंने तीन पुरस्कार अपने नाम किया था और ऐसा करने वाले वह एकमात्र भारतीय कलाकार हैं।

Zakir hussain last performance at huston stanford centre with rahul sharma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 16, 2024 | 10:12 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.