कुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
Zaid Darbar Reaction: कुशाल टंडन के गौहर खान पर किए कमेंट को लेकर जैद दरबार ने सफाई दी है। जैद ने बताया कि उन्होंने कैमरे के पीछे कुशाल से बात की थी, लेकिन वह हिस्सा एपिसोड में नहीं दिखाया गया।
- Written By: सोनाली झा
जैद दरबार, गौहर खान और कुशाल टंडन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Zaid Darbar Reaction On Kushal Tandon: रियलिटी शो ‘एलायंस’ भले ही खत्म हो चुका है, लेकिन शो के दौरान हुए विवाद अब भी चर्चा में हैं। खासकर गौहर खान, उनके पति जैद दरबार और कुशाल टंडन से जुड़ा एक मामला सुर्खियों में बना हुआ है। शो के दौरान कुशाल ने गौहर को लेकर एक ऐसा कमेंट किया था, जिसे आपत्तिजनक माना गया। इसके बाद दर्शकों की नजर जैद दरबार के रिएक्शन पर टिक गई थी।
जैद ने बताया कि को-कंटेस्टेंट वंशज ने उन्हें कुशाल के कमेंट के बारे में बताया था। इसके बाद उन्होंने कुशाल से जाकर बात की। जैद के मुताबिक, उन्होंने गुस्से या बहस के बजाय शांत तरीके से अपनी बात समझाने की कोशिश की। जैद ने कहा कि शो में 24 घंटे के दौरान बहुत कुछ होता है, लेकिन दर्शकों को एक घंटे के एपिसोड में उसका केवल छोटा हिस्सा ही देखने को मिलता है। उनका मानना है कि संभव है कि कुशाल के साथ हुई उनकी बातचीत का हिस्सा एडिट होकर एपिसोड में शामिल न किया गया हो।
कुशाल ने मांगी थी माफी
जैद ने बताया कि उन्होंने कुशाल टंडन को समझाया कि उनकी कही बात से उन्हें परेशानी क्यों हुई और वह नहीं चाहते कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा बने। बातचीत के दौरान कुशाल ने उनकी बात समझी और माफी भी मांगी। जैद के मुताबिक, दोनों कैमरे के पास खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान कुशाल ने कहा कि वह जैद के परिवार की बहुत इज्जत करते हैं और उनके मन में ऐसा कोई गलत विचार नहीं था।
सम्बंधित ख़बरें
रवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
निरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
गुस्सा करने के बजाय शांति से सुलझाया मामला
जैद ने साफ किया कि वह इस मुद्दे को झगड़े में बदलना नहीं चाहते थे। उनका मानना है कि अपनी बात रखने के लिए हर बार गुस्सा या नाराजगी दिखाना जरूरी नहीं होता। वह चाहते थे कि कुशाल उनकी भावनाओं को समझें और आगे ऐसी बात दोबारा न हो। गौहर खान और कुशाल टंडन के पुराने रिश्ते को देखते हुए शो में यह मामला और भी चर्चा में आ गया था। हालांकि जैद की सफाई से यह स्पष्ट होता है कि उन्होंने मामले को नजरअंदाज नहीं किया था, बल्कि कैमरे के पीछे कुशाल से बात करके इसे शांत तरीके से सुलझाने की कोशिश की थी।
