रवि किशन के मीम ट्रेंड पर शेखर सुमन का मजेदार अंदाज, मनी फॉलो माई ब्रदर पर किया लिपसिंक, फैंस को मिला हिंट
Ravi Kishan Meme: रवि किशन के वायरल मनी फॉलो माई ब्रदर ऑडियो पर शेखर सुमन ने मजेदार वीडियो शेयर किया। उन्होंने शानदार एक्सप्रेशन के साथ ऑडियो पर लिपसिंक किया और लिखा कि नया एपिसोड शाम 6.18 बजे आएगा।
- Written By: सोनाली झा
रवि किशन और शेखर सुमन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Shekhar Suman Video On Ravi Kishan Meme: अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन इन दिनों अपने पुराने बयानों, इंटरव्यू और खास अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनके पुराने वीडियो और डायलॉग्स पर लगातार मीम्स और रील्स बनाए जा रहे हैं। इसी बीच उनका चर्चित ऑडियो ‘मनी फॉलो माई ब्रदर’ भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब अभिनेता शेखर सुमन ने भी इस ट्रेंड में एंट्री कर ली है।
शेखर सुमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह रवि किशन के पुराने इंटरव्यू के वायरल ऑडियो ‘मनी फॉलो माई ब्रदर-नाम या दाम नाम’ पर लिपसिंक करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शेखर सुमन के एक्सप्रेशन्स और अंदाज ने इसे और मजेदार बना दिया है। उन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे वह खुद यह डायलॉग बोल रहे हों। वीडियो के शेखर सुमन ने कैप्शन में लिखा कि मनी फॉलो माई ब्रदर। मनी फॉलोसस। नया एपिसोड शाम 6.18 बजे आएगा।
क्या शो में नजर आएंगे रवि किशन
शेखर सुमन की पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में रवि किशन के मीम्स और इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, कैप्शन में ‘नया एपिसोड’ का जिक्र होने के बाद कुछ फैंस कयास लगा रहे हैं कि उनके टॉक शो ‘शेखर टुनाइट’ के आगामी एपिसोड में रवि किशन बतौर मेहमान नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
निरहुआ-आम्रपाली दुबे को लेकर फिर गरमाया विवाद, काजल राघवानी ने पुराने शूटिंग किस्से से मचाई हलचल
गटर जनरेशन वाले बयान के बाद डैमेज कंट्रोल में जुटी कंगना, अचानक याद आया जेनजी वोट बैंक
Prahaar Release Date: राजकुमार राव की प्रहार की बदली रिलीज डेट! इस दिन सिनेमाघरों में दे सकती है दस्तक
लोगों ने पागल कहा…कपिल शर्मा शो छोड़ने पर पहली बार बोलीं प्रीति सिमोस, टीवी इंडस्ट्री पर किया बड़ा खुलासा
क्यों वायरल हुआ मनी फॉलो माई ब्रदर
रवि किशन का ‘मनी फॉलो माई ब्रदर’ वाला बयान इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स और मीम्स का हिस्सा बना हुआ है। इस पुराने वीडियो में वह नाम और दाम के बीच अंतर बताते हुए पैसे के पीछे भागने के बजाय पहचान बनाने की बात करते नजर आते हैं। युवाओं के बीच इस ऑडियो पर मजेदार, प्रेरणादायक और व्यंग्यात्मक वीडियो बनाए जा रहे हैं।
रवि किशन का पुराना वीडियो
रवि किशन के पुराने वायरल वीडियो और उनके खास एक्सप्रेशन्स भी इस ट्रेंड के बीच दोबारा चर्चा में आ गए हैं। वहीं, शेखर सुमन का ‘शेखर टुनाइट’ मई 2026 में लॉन्च हुआ था। यह उनके 90 के दशक के लोकप्रिय शो ‘मूवर्स एंड शेकर्स’ का डिजिटल अवतार है, जिसमें हास्य, राजनीतिक कटाक्ष और चर्चित हस्तियों के साथ बातचीत देखने को मिलती है।
