बहुत नॉटी है दूल्हा…, जहीर इकबाल की मस्ती पर बोले सोनाक्षी सिन्हा के फैंस
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई है, इसी बीच जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रैंक करते हुए नजर आए हैं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
जहीर इकबाल के प्रैंक से डर गई सोनाक्षी सिन्हा, फैंस ले रहे मजे
Zaheer Iqbal Prank With Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले साल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है और हाल ही में दोनों ने अपनी पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाया है। फिलहाल दोनों स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहे हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं। जहीर इकबाल के प्रैंक ने सोनाक्षी सिन्हा के फैंस का दिल जीत लिया है। यूजर उन्हें नॉटी दूल्हा बताते हुए नजर आए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan का नाम आते ही बदला फैसला? लीड एक्टर ने छोड़ी ‘Kala Hiran’
Dishani Chakraborty Engagement: प्रपोजल मोमेंट ने जीता दिल, वायरल हुईं खास तस्वीरें
Sushant Singh Rajput केस पर फिर होगी बहस? ‘Sorry Babu’ का पहला पोस्टर आउट
‘गोलू’ बनकर फिर लौटेंगी श्वेता त्रिपाठी, Mirzapur The Movie पर कही दिल की बात
जहीर इकबाल के प्रैंक का वीडियो
ये भी पढ़ें- मालिक को धूल चटाएगी सैयारा, अहान पांडे की फिल्म की बंपर ओपनिंग का प्रेडिक्शन
जहीर इकबाल के प्रैंक डर गई थी सोनाक्षी
जहीर इकबाल के प्रैंक का वीडियो सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं, सोनाक्षी सिन्हा एक मॉल में हैं और वह मेकअप के समान को चेक कर रही हैं। इसी बीच नीचे पड़ा सोनाक्षी का बैग जहीर इकबाल दूर से देखते हैं और सोनाक्षी के नज़र पड़े बिना बैग को वहां से उठा लेते हैं और जाकर बाहर खड़े हो जाते हैं। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा बैग को ढूंढने लगती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को लगता है बैग गायब हो गया है, लेकिन फिर उन्हें पता चल जाता है कि इसके पीछे जहीर इकबाल का हाथ है और वह फिर मजा चखाने उनके पास पहुंच जाती हैं।
फैंस को पसंद आती है जहीर-सोनाक्षी की मस्ती
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मस्ती उनके फैंस को काफी पसंद आती है, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सोनाक्षी द्वारा पब्लिश किए गए जहीर इकबाल के प्रैंक वाले इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ी है। दूसरे यूजर ने लिखा है जहीर इकबाल ऐसे ही प्यार भरी मस्ती हमेशा करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत नॉटी है दूल्हा भाई। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी द्वारा अपलोड किया गया यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोनाक्षी फिलहाल अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।
