Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Dhamaal 4 Collection: अजय देवगन की धमाल 4 की रफ्तार नहीं थम रही, 20 दिनों में तोड़े 4 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

Dhamaal 4 Records: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 20 दिनों में 217.22 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है। अब फिल्म की नजर 220 करोड़ क्लब पर है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 30, 2026 | 09:36 PM

धमाल 4 की कमाई (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dhamaal 4 Collection Day 20: इंदर कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 20 दिनों के भीतर ही फिल्म ने दुनियाभर में 217.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। लगातार मिल रहे दर्शकों के प्यार की बदौलत फिल्म अब साल की सबसे सफल कॉमेडी फिल्मों में अपनी जगह मजबूत करती नजर आ रही है। घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी मार्केट में भी फिल्म को बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘धमाल 4’ ने ओवरसीज मार्केट में 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म ने कई चर्चित बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें अजय देवगन की शैतान, वरुण धवन की जुड़वा 2, सलमान खान की दबंग 3 और सुशांत सिंह राजपूत की एमएस धोनी शामिल हैं।

अब इन फिल्मों के रिकॉर्ड पर नजर

217.22 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ अब ‘धमाल 4’ की नजर राम लीला, रुस्तम, बधाई हो, माय नेम इज खान और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड पर है, जिनका लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 218 से 220 करोड़ रुपये के बीच रहा है। फिल्म ने भारत में अब तक 162.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन और 191.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं ओवरसीज से 25.65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 217.22 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

सम्बंधित ख़बरें

‘अलायंस’ में उठा पुराना विवाद, श्रेया को मैसेज करने के आरोप पर बोले कुशाल टंडन, ऋषभ ने स्क्रीनशॉट का किया दावा

Bhai Tera Star Hai Movie Review: उलझी हुई कहानी और बोरियत से भरी है राघव जुयाल की ये ‘भाई तेरा स्टार है’

39 साल पहले महज 9 लाख में बनता था ‘रामायण’ का एक एपिसोड, आज 4000 करोड़ में तैयार हो रही है रणबीर कपूर की फिल्म

हैदराबाद में रचा गया इतिहास, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारत का पहला शो बना यादगार

अजय देवगन की सातवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी

इस उपलब्धि के साथ ‘धमाल 4’ अजय देवगन के करियर की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस सूची में सिंघम अगेन, तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर, दृश्यम 2, गोलमाल अगेन, रेड 2 और टोटल धमाल उससे आगे हैं। अब फिल्म की नजर टोटल धमाल के 223.36 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पार करने पर टिकी है।

ये भी पढ़ें- ‘अलायंस’ में उठा पुराना विवाद, श्रेया को मैसेज करने के आरोप पर बोले कुशाल टंडन, ऋषभ ने स्क्रीनशॉट का किया दावा

धमाल 4 के स्टार कास्ट

फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, अंजलि आनंद और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। दर्शकों को फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, कलाकारों की केमिस्ट्री और मनोरंजक कहानी खूब पसंद आ रही है। यही वजह है कि रिलीज के तीसरे सप्ताह में भी ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

Dhamaal 4 collection breaks shaitaan dabangg 3 record ajay devgn

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 09:36 PM

Topics:  

  • Ajay Devgn
  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.