Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे युजवेंद्र चहल-आरजे महवश, VIDEO वायरल

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश डेटिंग की अफवाहें के बीच लंदन में स्पॉट हुए। साथ ही फैंस का मानना है कि दोनों वहां क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Jul 20, 2025 | 12:08 PM

युजवेंद्र चहल, आरजे महवश (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yuzvendra Chahal-RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों को लेकर लंबे समय से अफवाहें हैं कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है, लेकिन कई बार साथ देखे जाने के कारण फैंस मान चुके हैं कि इनके बीच सिर्फ दोस्ती से ज्यादा कुछ है।

दरअसल, हाल ही में एक बार फिर युजवेंद्र और महवश को एक साथ लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए। वीडियो सामने आते ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि ये कपल अब अपने रिश्ते को खुलकर जी रहा है।

आरजे महवश ने युजवेंद्र चहल संग शेयर की तस्वीरें

इतना ही नहीं, कुछ समय पहले महवश ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर युजवेंद्र चहल की एक तस्वीर भी शेयर की थी। इस फोटो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा था कि “आखिरकार यूके में बिना नकली लहजे वाले हिंदुस्तानी चेहरे के साथ शूट हुआ।” इसके साथ उन्होंने एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया कि एक अनजान लड़का चहल से उनका स्किनकेयर रूटीन पूछने आया था, जिससे चहल थोड़ा शर्मा गए।

ये भी पढ़ें- ये एक्टर हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, बयां किया दर्दनाक अनुभव

इस पूरे मामले में एक और दिलचस्प मोड़ तब आया जब चहल हाल ही में नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आए। इस शो में कीकू शारदा ने जब मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा, “कौन है वो लड़की?” तो चहल ने हंसते हुए जवाब दिया, “इंडिया जान चुका है, 4 महीने पहले।” फैंस ने इस बयान को महवश के साथ उनके रिलेशनशिप को इनडायरेक्टली कंफर्म कर रहे हैं।

20 मार्च को धनश्री वर्मा से क्रिकेटर ने लिया था तलाक

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल ने अपनी पहली पत्नी धनश्री वर्मा से 20 मार्च को तलाक ले लिया था। इसके बाद से ही उन्हें अक्सर महवश के साथ देखा जा रहा है, जिससे यह चर्चा और तेज हो गई कि दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। फिलहाल भले ही चहल और महवश ने अपने रिश्ते पर कुछ साफ नहीं कहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों की नजदीकियां फैंस को बहुत कुछ बयां कर रही हैं।

Yuzvendra chahal rj mehvash dating rumours viral london video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2025 | 12:05 PM

Topics:  

  • Rj Mahvash
  • Yuzvendra Chahal

सम्बंधित ख़बरें

1

चिराग पासवान संग फोटो शेयर कर RJ महवश ने दी ट्रोलर्स को धमकी, बोलीं- घर से उठवा लूंगी

2

Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल के टी-शर्ट कोट पर दिया जवाब, तलाक पर पहली बार बोलीं धनश्री वर्मा

3

युजवेंद्र चहल के एशिया कप में सिलेक्ट ना होने पर दुखी हैं RJ Mahvash? पोस्ट कर पूछा सवाल

4

बिग बॉस 19 नहीं, इस रियलिटी शो में दिखेंगी धनश्री वर्मा! वायरल पोस्ट से हुआ कंफर्म

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.