Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Spoiler: वरुण ने किया था अभीरा-अरमान का वीडियो लीक, तान्या को लगा बड़ा झटका

YRKKH Update: आने वाले एपिसोड में खुलासा होगा कि अभीरा और अरमान का वीडियो लीक करने वाला वरुण ही था। यह सच्चाई जानकर तान्या का भरोसा टूट जाएगा और पोद्दार परिवार में जबरदस्त हंगामा मच जाएगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Nov 08, 2025 | 02:29 PM

वरुण ने किया था अभीरा-अरमान का वीडियो लीक

Follow Us
Follow Us:

YRKKH Upcoming Twist: टीवी का सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (YRKKH) हर दिन दर्शकों के लिए नए ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामा लेकर आ रहा है। आने वाले एपिसोड में कहानी एक रोमांचक मोड़ लेने वाली है, जब तान्या के सामने एक बड़ा सच आएगा। असल में, जिसने अभीरा और अरमान का वीडियो लीक किया था, वह कोई और नहीं बल्कि वरुण ही था। इस खुलासे के बाद तान्या का पूरा भरोसा टूट जाएगा और पोद्दार परिवार में एक बार फिर से हंगामा मच जाएगा।

एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तान्या अपनी एक दोस्त के सामने अभीरा की बुराई करती है। वह कहती है कि अभीरा गरीब परिवार से आई है और पोद्दार परिवार में शादी होने के बावजूद उसमें कोई क्लास नहीं है। उसे परिवार की इज़्जत बनाए रखना नहीं आता। तान्या की ये बातें एक रिपोर्टर चुपके से रिकॉर्ड कर लेता है। यही रिकॉर्डिंग आगे चलकर पूरे परिवार में बवाल मचाने वाली है।

कावेरी ने दी अभीरा को सलाह

उधर कावेरी, अभीरा को समझाती है कि उसे मायरा की बातों को दिल पर नहीं लेना चाहिए। वह कहती है कि मायरा अभी छोटी है और कुछ समय में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। लेकिन अभीरा दुखी रहती है क्योंकि उसे लगता है कि मायरा अब उससे पहले जैसा प्यार और सम्मान नहीं करती। कावेरी उसे शांत होकर आराम करने की सलाह देती है।

सम्बंधित ख़बरें

Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर

Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी

Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू

Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड

अभीर और कियारा के बीच बढ़ी नजदीकियां

दूसरी ओर, अभीर कियारा से उसके दिल की बात पूछता है। इस पर कियारा कबूल करती है कि वह अब उससे प्यार करने लगी है। दोनों के बीच यह स्वीकारोक्ति एक नए रिश्ते की शुरुआत की ओर इशारा करती है, जो शो की कहानी में नया रंग भर देगी। कहानी का सबसे बड़ा धमाका तब होगा जब तान्या को पता चलता है कि वरुण ही वह इंसान है जिसने अभीरा और अरमान का वीडियो एडिट कर लीक किया था। यह जानकर तान्या हैरान रह जाती है और उसे गहरा झटका लगता है। वहीं, रिपोर्टर उसका वह ऑडियो क्लिप भी लीक कर देता है, जिसमें वह अभीरा के खिलाफ बातें करती है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान के शो को नहीं मिला एक्सटेंशन, इस दिन को होगा ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले

तान्या पर भड़की कावेरी

जब यह मामला कावेरी तक पहुंचता है, तो वह तान्या पर भड़क जाती है। हालांकि, काजल अपनी बहू तान्या का साथ देती है, जिससे परिवार के भीतर फिर से मतभेद बढ़ जाते हैं। अब देखने वाली बात होगी कि तान्या इस सच के बाद वरुण से क्या कदम उठाती है और क्या अभीरा एक बार फिर सबके सामने अपनी सच्चाई साबित कर पाएगी।

Yrkkh spoiler varun leaked abhira armaan video tanya gets a big shock

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2025 | 02:29 PM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.