Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Twist: कृष की बदतमीजी पर भड़केगी अभिरा, घर में मचेगा हंगामा

YRKKH Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान की गंभीर बीमारी अदालत में तमाशा बन जाएगी। पति की लाचारी का मजाक उड़ता देख अभिरा गुस्से से लाल हो जाएगी।

  • Written By: यति सिंह
Updated On: Jun 14, 2026 | 02:16 PM

समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

YRKKH Upcoming Twist: छोटे पर्दे का सबसे पॉपुलर शो सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों एक बेहद इमोशनल ट्विस्ट से गुजर रहा है। सीरियल के मुख्य कलाकार समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित की लाख कोशिशों और बेहतरीन अदाकारी के बाद भी पिछले कुछ टाइम से शो की टीआरपी लगातार गिर रही है।

कहानी में इस समय दर्शकों का ध्यान अरमान की रहस्यमयी बीमारी और उसके इलाज के लिए अभिरा की कोशिशों पर केंद्रित है। अरमान की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, लेकिन वह इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है कि उसे किसी डॉक्टर की निगरानी की सख्त जरूरत है। तो वहीं दूसरी तरफ, पैसों की कमी से जूझ रही अभिरा अपने पति को ठीक करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मदद जुटाने की कोशिश कर रही है।

अदालत में तमाशा बन गया पोद्दार खानदान

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब अरमान अपनी बीमारी और भारी दवाइयों के असर को नजरअंदाज करके अपने एक बेहद जरूरी केस की सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंच जाता है। कोर्ट रूम की कार्यवाही के दौरान ही दवाइयों के तेज नशे और थकान की वजह से अरमान की आंख लग जाती है और वह भरी अदालत में सो जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’

YRKKH Upcoming Twist: पति को बचाने के लिए अभिरा उठाएगी बड़ा कदम, खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस

Anupamaa Spoiler: ‘अनुपमा’ में बड़ा धमाका! प्रेम को सबक सिखाने के लिए राही उठाएगी चौंकाने वाला कदम

KSBKBT Update: तुलसी और नियति पर बरसी नंदिनी, कहानी में शुरू होगा हाई-वॉल्टेज ड्रामा

“सारी दुनिया जलादु मैं
इक तेरे आसु पे” was a scene ,this is it🤌🥹🥹🔥🔥✨️✨️#AbhiMaan #yrkkh #Yrkkh4 pic.twitter.com/0nIFuzCNkJ
— Tabysynn ~AbhiMaan stan (@ksham4jk) June 14, 2026

कहानी में देश के सबसे बड़े वकील को इस तरह अदालत के बीचोबीच लाचार और अचेत अवस्था में देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। कोर्ट परिसर में मौजूद आम लोग और दूसरे वकील अरमान की इस हालत को देखकर पोद्दार फैमिली के तौर-तरीकों पर उंगलियां उठाने लगते हैं।

दादी सा के तानों और अभिरा का तांडव

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जब कोर्ट में मौजूद किसी शख्स के द्वारा अभिरा को अरमान के बारे में पता चलता है, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह फौरन अरमान को संभालने के लिए अदालत की तरफ दौड़ती है। दादी सा अरमान की इस स्थिति के लिए भी अभिरा को ही जिम्मेदार ठहराते हुए उसे सरेआम बेइज्जत करना शुरू कर देती हैं।

जब अभिरा कोर्ट पहुंचती है और कृष को अरमान की लाचारी का मजाक उड़ाते हुए देखती है, तो उसका गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच जाता है। अभिरा कोर्ट के सामने कृष को उसकी औकात याद दिलाते हुए बुरी तरह फटकार लगाती है।

यह भी पढ़ें: री-रिलीज में भी Haunted 3D का जलवा बरकरार, दूसरे दिन कमाई में आया जबरदस्त उछाल

याददाश्त खोने के बाद शुरू होगा जिंदगी की परीक्षा

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा अपने पति के सम्मान की रक्षा करने के बाद अभिरा जबरन अरमान को लेकर हॉस्पिटल की तरफ रवाना हो जाती है। अभिरा यह बड़ा फैसला लेती है कि जब तक अरमान पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, वह उसे कोई भी केस लड़ने की इजाजत नहीं देगी।

हालांकि, अरमान अपनी बीमारी को छुपाने की यह जिद बहुत जल्द उस पर और पूरे फैमिली पर भारी पड़ने वाली है। आने वाले एपिसोड में आप लोग देखेंगे कि अरमान अपनी याददाश्त पूरी तरह खो देगा। अपने पार्टनर को इस मानसिक स्थिति से बाहर निकालने और उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने के लिए अब अभिरा को जमीन-आसमान एक करना होगा।

Yrkkh krish mocks armaan helplessness abhira loses her cool in major upcoming twist

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 14, 2026 | 02:16 PM

Topics:  

  • TV Gossip
  • TV News
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.