KSBKBT Update: तुलसी और नियति पर बरसी नंदिनी, कहानी में शुरू होगा हाई-वॉल्टेज ड्रामा
KSBKBT Twist: सीरियल 'क्यूंकी सास भी कभी बहू थी' में नंदिनी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। नंदिनी ने तुलसी और नियति के सामने पूरे वीरानी परिवार का एक बड़ा कड़वा सच उजागर कर दिया है।
- Written By: यति सिंह
स्मृति ईरानी और गौरी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
KSBKBT Spoiler: छोटे पर्दे का सबसे फेमस शो ‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ की कहानी इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामे से गुजर रही है। वीरानी परिवार के अंदर चल रही आपसी रंजिश और गद्दी की लड़ाई अब एक ऐसे मोड़ पर आ गई है, जहां रिश्तों की मर्यादा दांव पर लग गई है। हाल ही के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ है जिसने न केवल पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है, बल्कि फैंस के भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया है।
‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ की कहानी के नए मोड़ की शुरुआत तुलसी विरानी के एक सराहनीय प्रयास से होती है। तुलसी विरानी अपनी बहू वैष्णवी को उसके पति पार्थ के बर्ताव और मिजाज के बारे में गहराई से समझाती हैं। तुलसी बड़े ही अच्छे से स्वीकार करती हैं कि पार्थ बचपन से ही बेहद प्यार और ऐशो-आराम के माहौल में पला है। तुलसी विरानी की बात वैष्णवी के दिल को छू जाती है और वह मुस्कुराकर पार्थ को मना लेती है।
मां के सामने बेटे ने बयां किया अपना दर्द
‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी के सामने पार्थ रोते हुए अपना सारा दर्द उड़ेल देता है। पार्थ कहता है कि रेओ को पावर ऑफ अटॉर्नी मिलने की वजह से नंदिनी चाची घर में कितनी घुटन और बेबसी महसूस कर रही हैं। अपनी इस लाचारी पर अफसोस जताते हुए पार्थ यहां तक कह देता है कि काश वह अंश की मौत के समय वहां मौजूद होता।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Spoiler: अभिरा ने लिया नया अवतार, दुश्मनों की हर साजिश होगी बेकार, कहानी में होगा बड़ा धमाका
YRKKH Spoiler: बुआ सा ने अरमान को दिखाया नीचा, अभिरा का खौल उठेगा खून, टूटेगा सब्र का बांध
KSBKBT Spoiler: तुलसी के फैसले से हिल गया विरानी खानदान, रियो को मिली पॉवर ऑफ अटॉर्नी, परिवार में बढ़ी टेंशन
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
तुलसी पार्थ से कहती हैं कि उस वक्त वहां वे खुद मौजूद थीं और अंश को किसी और ने नहीं बल्कि उन्होंने खुद अपने हाथों से मारा था। तुलसी पार्थ से आगे कहती है, कि यह बेकाबू गुस्सा और नफरत सिर्फ वैष्णवी के साथ उसके खूबसूरत रिश्ते को पूरी तरह बर्बाद कर देगी, इसलिए उसे इस समय संयम से काम लेना चाहिए।
At least they write really good scenes! 😭 How much Parth loves & thought about his mom. How sensitively Tulsi tended to him. She explained both Parth & Vaishnavi so maturely! Anyone who calls him manchild has a pathetic view. He’s a darling.#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/GyvWL2oayG — Anna (@annaxxo_) June 9, 2026
करण की एंट्री से बदला माहौल
‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ में जब तुलसी विरानी गौतम को हमेशा के लिए बाहर जाने से रोक रही होती हैं, ठीक उसी पल वहां करण की एंट्री हो जाती है। करण को इतने समय बाद अचानक अपने सामने पाकर पार्थ, नंदिनी, समैरा और रेओ के चेहरों पर एक पल के लिए खुशी की लहर दौड़ जाती है।
सीरियल में आगे करण बिना किसी लाग-लपेट के साफ-साफ कहता है कि रेओ का नया कारोबार का आइडिया कंपनी के बेहतर भविष्य के लिए बहुत शानदार है, इसलिए रियो इस जिम्मेदारी का पूरा हकदार है।
On what basis Niyati & Rio rage at Nandini? She could rip her apart questioning why his bf got married twice & was obsessed with her DAMN NANDINI I think I’m becoming a bigger fan 😭🤣 You may like/hate her but can’t ignore.
Gauri delivers 💯#KyunkiSaasBhiKabhiBahuThi #KSBKBT2 pic.twitter.com/lhPxiMWxWi — Anna (@annaxxo_) June 9, 2026
गुस्से में नंदिनी खोली परिवार का पोल
‘क्यूंकी सास भी कभी बहू थी’ सीरियल में करण की मुंह से रेओ की तारीफ सुनते ही नंदिनी का पारा चढ़ जाता है। गुस्से से लाल हुई नंदिनी विरानी यहीं नहीं रुकतीं, बल्कि वे पूरे विरानी परिवार के सामने एक ऐसा खौफनाक सच बयां कर देती हैं जिससे वहां मौजूद हर सदस्य के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वे चिल्लाते हुए कहती हैं कि यह पूरा आलीशान शांति निकेतन और वीरानी खानदान सिर्फ और सिर्फ इसलिए शान से चल रहा है क्योंकि करण हर महीने अपनी जेब से मोटी रकम भेजता है और कारोबार में होने वाले भारी नुकसान की भरपाई करता है।
