Anil Kapoor Reality Show: जुगाड़ बनाम जीनियस! अनिल कपूर लेकर आ रहे हैं नया रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
Anil Kapoor Reality Show On Star Plus: अनिल कपूर छोटे पर्दे पर एक अनोखा रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' लेकर आ रहे हैं, जो किताबी ज्ञान के अलावा लोगों की व्यावहारिक बुद्धि और तर्कशक्ति को परखेगा।
- Written By: यति सिंह
अनिल कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Anil Kapoor Reality Show India’s Top 1%: इंटरनेट दुनिया के इस दौर में जहां हर तरफ सूचनाओं की बाढ़ आई हुई है, वहां क्या आप अपनी सूझबूझ से दूसरों से आगे निकल सकते हैं? इसी बड़े सवाल के साथ चैनल स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक बेहद अलग और रोमांचक अनुभव लेकर आ रहा है। हमेशा एनर्जी से भरे रहने वाले दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही स्टार प्लस चैनल के नए रियलिटी शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट करते नजर आने वाले हैं। यह शो पारंपरिक क्विज कार्यक्रमों से बिल्कुल अलग होने वाला है। जो आम दर्शकों को एक नए रोमांच की अनुभूति करवाने वाला है।
छोटे पर्दे का नया शो टीवी की दुनिया में एक बड़ा बदलाव लाने वाला हो सकता है। आमतौर पर हमने देखा है कि क्विज शोज़ में वही लोग आगे बढ़ते हैं जिन्हें हिस्ट्री की तारीखें या सामान्य ज्ञान की बातें रटी होती हैं। लेकिन इस शो के मंच पर सिर्फ याद की हुई जानकारी या किताबों का ज्ञान आपको जीत नहीं दिला सकता। बल्कि इस शो के पूरे फॉर्मेट को इस तरह तैयार किया गया है जहां इंसान की तर्कशक्ति, सामान्य समझ और दबाव की स्थिति में भी वह सही फैसला ले सके। इस शो में हिस्सा लेने वाले हर प्रतियोगी को अपनी तेज-तरार सोच का परिचय देना होगा।
चुनौतियों के चक्रव्यूह को भेदकर ही मिलेगा विजेता का खिताब
अनिल कपूर को ये आने वाले शो का मुकाबला अपने अगले चरणों की तरफ बढ़ेगा, वैसे-वैसे चुनौतियां भी काफी मुश्किल और पेचीदा होती चली जाएंगी। शो में आने वाली हर चुनौती इस बात की कड़ी परीक्षा लेगी कि भाग लेने वाले प्रतिभागी किसी भी जानकारी को कितनी तेजी से समझते हैं और उलझे हुए पैटर्न को कैसे पहचानते हैं। स्टार प्लस के इस शो में सबसे तेज और व्यावहारिक दिमाग वाले लोग ही लास्ट तक टिकने में कामयाब हो पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
YRKKH Upcoming Twist: पति को बचाने के लिए अभिरा उठाएगी बड़ा कदम, खाली हो जाएगा बैंक बैलेंस
बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद फिर होस्टिंग करते दिखेंगे Anil Kapoor, इंडिया के टॉप 1% में होगी बुद्धि की असली परीक्षा
Anupamaa Spoiler: ‘अनुपमा’ में बड़ा धमाका! प्रेम को सबक सिखाने के लिए राही उठाएगी चौंकाने वाला कदम
KSBKBT Update: तुलसी और नियति पर बरसी नंदिनी, कहानी में शुरू होगा हाई-वॉल्टेज ड्रामा
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Movie Budget: मेकर्स ने खोला ‘धमाल 4’ के लिए खजाना, स्टारकास्ट की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान
शो में जुगाड़ू और जुझारू मिजाज को मिलेगा मौका
स्टार प्लस पर आने वाले इस शो को लेकर खुद होस्ट अनिल कपूर भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। अभिनेता अनिल कपूर का मानना है कि भारत व्यावहारिक बुद्धिमत्ता और कमाल की समझ रखने वाले लोगों का देश है। देश के किसी भी हिस्से में चले जाइए, वहां आपको ऐसे हुनरमंद मिल जाएंगे।
अनिल कपूर ने आगे कहा कि जो बिना किसी किताबी ज्ञान के सिर्फ अपने जीवन के अनुभवों से बड़ी से बड़ी समस्या का हल चुटकियों में निकाल लेते हैं। इस देश में जुगाड़ को एक विशेष ताकत माना जाता है और यही खूबी भारतीयों को दुनिया भर में सबसे अलग पहचान दिलाती है। यह शो इसी जमीनी हकीकत और व्यावहारिक सोच को सलाम करता है।’
