Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: अस्पताल में अभिरा को मारने पहुंची मेहर, अरमान ने रंगे हाथों पकड़ा सच

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मेहर अभिरा को मारने के लिए अस्पताल पहुंचती है, लेकिन अरमान उसे रंगे हाथ पकड़ लेता है। मेहर की साजिश का खुलासा हो जाता है, जिसके बाद अरमान शादी तोड़ने का फैसला लेता है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Upcoming Twist Abhira Armaan story
ये रिश्ता क्या कहलाता है अपडेट (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों कहानी जबरदस्त मोड़ ले रही है। टीआरपी में गिरावट के बीच मेकर्स ने प्लॉट में बड़ा ट्विस्ट डालते हुए दर्शकों को बांधे रखने की पूरी कोशिश की है। आने वाले एपिसोड में मेहर की खतरनाक साजिश और अभिरा की जिंदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा देखने को मिलेगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में अब तक दिखाया गया कि अभिरा पर मेहर हमला कर देती है, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। आने वाले एपिसोड में कहानी और खतरनाक होने वाली है। मेहर, अभिरा को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने का फैसला कर लेती है और अस्पताल पहुंच जाती है। वह चुपके से अभिरा के कमरे में घुसकर उसे मारने की कोशिश करेगी। हालांकि, इस बार उसकी चाल उसी पर भारी पड़ने वाली है।

अरमान पकड़ेगा मेहर को रंगे हाथ

जैसे ही मेहर अपनी साजिश को अंजाम देने की कोशिश करेगी, तभी अरमान वहां पहुंच जाएगा। अरमान मेहर को रंगे हाथ पकड़ लेगा और उससे सवाल करेगा कि वह अभिरा के साथ क्या करने वाली थी। यह सीन शो का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित होने वाला है, जहां से कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। इसी बीच अभिरा को भी होश आ जाएगा। होश में आते ही वह अरमान के सामने मेहर की सच्चाई उजागर कर देगी।

अभिरा के होश में आते ही खुलेंगे राज

अभिरा बताएगी कि कैसे मेहर ने उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश की और उसकी जान लेने तक की प्लानिंग की। सच सामने आते ही मेहर पूरी तरह घबरा जाएगी और खुद को बचाने के लिए अभिरा पर ही आरोप लगाने लगेगी। मेहर के सपोर्ट में विद्या खड़ी नजर आएगी, लेकिन कावेरी इस बार सख्त रुख अपनाते हुए उसे फटकार लगाएगी। वहीं अरमान और मायरा को भी मेहर की सच्चाई समझ आ जाएगी।

अभिरा-अरमान के रिश्ते को मिलेगा नया मौका

सच सामने आने के बाद अरमान बड़ा फैसला लेते हुए मेहर से शादी तोड़ने का ऐलान कर देगा। मेहर की साजिश बेनकाब होने के बाद अभिरा और अरमान के रिश्ते को एक नई शुरुआत का मौका मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दोनों एक बार फिर साथ आ पाएंगे या कहानी में कोई नया ट्विस्ट आएगा। दर्शकों के लिए आने वाले एपिसोड काफी इमोशनल और रोमांचक होने वाले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com