YRF की ‘अल्फा’ ओटीटी पर नहीं, सिनेमाघरों में ही होगी रिलीज! नेटफ्लिक्स की 215 करोड़ की ठुकराई डील
Alia Bhatt Alpha Movie: वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर ओटीटी रिलीज की अफवाहों पर विराम लग गया है। 215 करोड़ के डिजिटल ऑफर के बावजूद फिल्म थिएटर में ही आएगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
आलिया भट्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Alpha Movie OTT Controversy: यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म अल्फा को लेकर बीते दिनों खबर आई थी कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है। कहा जा रहा था कि हालिया फिल्मों को मिली मिश्रित प्रतिक्रिया के बाद स्टूडियो डिजिटल प्रीमियर पर विचार कर रहा है। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।
यश राज फिल्म्स ने 215 करोड़ का ओटीटी ऑफर ठुकराया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यश राज फिल्म्स ने एक बड़ा डिजिटल ऑफर मिलने के बावजूद फिल्म को थिएटर में रिलीज करने का फैसला किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल लीड रोल में नजर आएंगे।
जानकारी के अनुसार, नेटफ्लिक्स इंडिया ने ‘अल्फा’ की डायरेक्ट डिजिटल रिलीज के लिए करीब 215 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। यह डील इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, स्टूडियो के प्रवक्ता ने साफ किया कि फिल्म को सीधे स्ट्रीमिंग पर लाने की खबर महज अफवाह है। उनका कहना था कि YRF अपनी बड़ी फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज करने की परंपरा पर कायम है और ‘अल्फा’ कंपनी की एक महत्वपूर्ण परियोजना है।
सम्बंधित ख़बरें
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
Bobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
रिलीज डेट में बदलाव की शुरू ही चर्चा
आपको बता दें कि ‘अल्फा’ पहले 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विजुअल इफेक्ट्स और पोस्ट-प्रोडक्शन में देरी के चलते इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। बाद में 17 अप्रैल 2026 की रिलीज डेट तय की गई थी। हालांकि अब चर्चा है कि उस समय भी बॉक्स ऑफिस पर बड़ी टक्कर हो सकती है। बताया जा रहा है कि अप्रैल में सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान रिलीज हो सकती है, जिससे क्लैश की स्थिति बन सकती है।
ये भी पढ़ें- Golmaal 5 बनेगी मेगा ब्लॉकबस्टर? अजय देवगन की फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार की हुई एंट्री!
स्पाई यूनिवर्स की अहम कड़ी
खास बात ये है कि ‘अल्फा’ YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। यह यूनिवर्स पहले भी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुका है, इसलिए ‘अल्फा’ से भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं। फिलहाल ओटीटी की चर्चाओं के बीच साफ हो गया है कि YRF इस प्रोजेक्ट को बड़े पर्दे के लिए ही बना रहा है। हालांकि, अब फैंस को इंतजार है उस दिन का, जब ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री करेगी।
