कार्तिक आर्यन ने रचा इतिहास, अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे सुपरस्टार को यंग एक्टर ने दी मात
भूल भुलैया 3 ने शानदार शुरुआत की है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में सुबह के शो में जोरदार ओपनिंग की है। इस हिसाब से भूल भुलैया 3 की थिएटर ऑक्यूपेंसी सिंघम अगेन से कहीं ज़्यादा है।
- Written By: सोनाली झा
कार्तिक आर्यन ने रचा इतिहास
मुंबई: भूल भुलैया 3 ने शानदार शुरुआत की है। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने देशभर के सिनेमाघरों में सुबह के शो में जोरदार ओपनिंग की है। और इस हिसाब से भूल भुलैया 3 की थिएटर ऑक्यूपेंसी सिंघम अगेन से कहीं ज़्यादा है।जयपुर के सिनेमाघरों ने भूल भुलैया 3 के लिए रिकॉर्ड ऑक्यूपेंसी देखी, जिसके 86,000 देखे गए, जबकी सिंघम अगेन के सिर्फ 28,000 एडमिशंस हुए। इंदौर में भी कुछ ऐसा ही हाल था।
भूल भुलैया 3 ने इंदौर में 26,000 एडमिशंस हुए थे, वहीं सिंघम अगेन के सिर्फ 10,000 एडमिशंस हुए। भूल भुलैया 3 एडवांस बुकिंग काउंटर पर पहले ही सिंघम अगेन से आगे निकल चुकी है और अब अपने पहले दिन पर भी जबरदस्त इम्पैक्ट बना रही है। जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म सफलता की राह पर है और एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ को मिल रहा शानदार एडवांस बुकिंग रिस्पॉन्स, जानें पहले दिन की संभावित कमाई का अनुमान
‘धमाल 4’ की एडवांस बुकिंग ने पकड़ी रफ्तार, रिलीज से पहले लाखों की कमाई, अब ओपनिंग डे पर टिकी निगाहें
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
यह वाकई खास बात है कि कार्तिक आर्यन सिंघम अगेन में अजय देवगन और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के सामने अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल निभाते हुए नजर आएंगे जो सुपर हिट भूल भुलैया 2 से है। उनके साथ तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित भी नजर आएं`गी।
अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। डरावनी मस्ती और हंसी से भरी दिवाली के लिए तैयार हो जाइए ! क्योंकि भूल भुलैया 3 इस दिवाली यानी 1 नवंबर 2024 को रिलीज़ चुकी है।
ये भी पढ़ें- राम चरण के फैंस को दिवाली पर मिली खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा गेम चेंजर का टीजर
