Honey Singh Struggle: सफेद बनियान और कार्गो पैंट से बना यूथ का क्रेज, ऐसा रहा यो यो हनी सिंह का स्वैग भरा सफर
Honey Singh Career: यो यो हनी सिंह का सफर संघर्ष से भरा रहा। उन्होंने सफेद बनियान और कार्गो पैंट को अपना स्टेज स्टाइल बनाया। बाद में अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे गानों ने उन्हें ग्लोबल पहचान दिलाई।
- Written By: सोनाली झा
हनी सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Honey Singh Birthday Special Story: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से निकलकर पूरे देश में अपनी पहचान बनाने वाले रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह आज युवाओं के बीच एक अलग ही स्टाइल और म्यूजिक के लिए जाने जाते हैं। 15 मार्च को जन्मे हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह है। उनका सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उन्होंने अपने संघर्ष को ही अपनी पहचान और स्वैग बना लिया।
हनी सिंह का जन्म पंजाब के होशियारपुर के एक सिख परिवार में हुआ था। उनका बचपन और शुरुआती पढ़ाई दिल्ली में हुई। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले हनी सिंह के लिए बड़े सपने देखना और उन्हें पूरा करना आसान नहीं था। हालांकि, बचपन से ही उन्हें संगीत में दिलचस्पी थी और करीब 12 साल की उम्र में उन्होंने म्यूजिक की ओर अपना रुझान महसूस किया।
टीचर की भविष्यवाणी
इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के मशहूर ट्रिनिटी स्कूल ऑफ म्यूजिक से म्यूजिक प्रोडक्शन की पढ़ाई की। वहां उन्होंने संगीत की बारीकियां सीखीं, जिसने बाद में उनके गानों को इंटरनेशनल टच दिया। कहा जाता है कि हनी सिंह ने महान संगीतकार ए आर रहमान से प्रेरित होकर संगीत की दुनिया में कदम रखा था। स्कूल के दिनों में ही हनी सिंह की एक टीचर ने उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
Kangana Ranaut का नया बयान चर्चा में, इंस्टाग्राम पोस्ट से फिर छिड़ी बहस; क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?
Lock Upp 2: हर्षद और शिवांगी की दोस्ती में आयी दरार, गुस्से में टेबल छोड़ते ही पलटा पूरा गेम
Happy 42nd Birthday Sunil Chhetri: कैसे बने भारतीय फुटबॉल के कैप्टन फैंटास्टिक, जानिए उनकी पूरी कहानी
बिरयानी विवाद पर छलका प्रणित मोरे का दर्द, लाइव शो में फूट-फूटकर रो पड़े कॉमेडियन
शाहरुख से कनेक्शन
हनी सिंह ने उनकी मां से कहा था कि हृदेश एक दिन शाहरुख खान की तरह बड़ा नाम कमा सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि हनी सिंह खुद भी शाहरुख खान के बड़े फैन थे और हमेशा उनके लिए गाना बनाना चाहते थे। सालों बाद उनका यह सपना तब पूरा हुआ जब उन्होंने फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लिए सुपरहिट गाना लुंगी डांस गाया। बताया जाता है कि इस गाने के लिए खुद शाहरुख खान ने उन्हें फोन किया था।
शुरुआती हिट गानों से मिली पहचान
हनी सिंह को शुरुआती पहचान साल 2005 में रिलीज हुई एल्बम पेसी और गाने ग्लासी से मिली। इसके बाद अंग्रेजी बीट और ब्राउन रंग जैसे गानों ने उन्हें ग्लोबल स्टार बना दिया। सिंगिंग में आने से पहले वह पंजाब में म्यूजिक प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करते थे। इसके अलावा उन्होंने मिर्जा: द अनटोल्ड स्टोरी, मैं तेरा 22 तू मेरा 22 और जोरावर जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया। बाद में उन्होंने फिल्म द एक्सपोज से बॉलीवुड में बतौर अभिनेता डेब्यू किया, हालांकि एक्टिंग में उन्हें खास सफलता नहीं मिली।
सफेद बनियान से बना स्टाइल आइकन
हनी सिंह के करियर के शुरुआती दिन काफी संघर्ष भरे थे। उस समय उनके पास महंगे डिजाइनर कपड़े खरीदने का बजट नहीं होता था और कई बार उन्हें फ्री में स्टेज शो भी करने पड़ते थे। ऐसे में उन्होंने अपने लिए एक अलग स्टाइल तैयार किया। स्टेज पर सफेद स्पोर्ट्स बनियान, कार्गो पैंट और गले में मोटी सोने की चेन पहनकर परफॉर्म करना उनका सिग्नेचर स्टाइल बन गया।
