Yeh Rishta Kya Kahlata Hai: अभिरा करेगी ऋषभ का भंड़ाफोड़, सुनाई देगी मायरा के थप्पड़ की गूंज
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया बवाल मचने वाला है। ऋषभ ही मायरा को स्टॉक कर रहा है, इस सच्चाई के सामने आने से कहानी में मचेगी सनसनी।
- Written By: यति सिंह
अभिरा करेगी ऋषभ का भंड़ाफोड़ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Twist: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आपने देखा कि मायरा किसी अनजान आदमी से चैट करके कितनी बुरी तरह फंस चुकी है। कहानी में मायरा को नहीं पता था कि वो किसी से चैट करके इतना रोना पड़ेगा। मायरा को तो ये भी मालूम नहीं है कि उसको स्टॉक करने वाला उसी के घर में मौजूद है। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आपने देखा कि अभिरा और अरमान को शक होता है, कि मायरा को स्टॉक करने वाला इसी घर में या आस-पास मौजूद है।
इसलिए अरमान स्टॉकर के खिलाफ सबूत इकठ्ठा करने में लग जाता है। दूसरी तरफ विद्या और अभिरा ऋषभ से बातें करती हैं। विद्या और अभिरा से ऋषभ मीठी-मीठी बातें करता है। उन दोनों को जरा सा भी शक नहीं होता कि ऋषभ ही विद्या का स्टॉकर है। इसी कड़ी में ऋषभ भी अपनी पुरानी चाल यानी अभिरा और मायरा को फोन हैक करने में कामयाब हो जाता है।
ऋषभ फोन हैक की वजह से अभिरा और मायरा की सारी बातें सुन लेता है। शो में ये भी दिखा कि ऋषभ, अभिरा और अरमान के होते हुए मायरा के और नजदीक चला जाता है। आप देखेंगे कि कैसे पूरे परिवार के सामने ऋषभ की सच्चाई सामने आएगी।
सम्बंधित ख़बरें
Naagin 7 Grand Finale: नागिन फिनाले में होगा जबरदस्त ड्रामा, फैंस को मिलेगा ये नया ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: ये रिश्ता क्या कहलाता है में आएगा नया ट्विस्ट, विद्या खोलेगी स्टॉकर का राज
Rashami Desai ने बॉडी शेमिंग पर की बात, महिला का बढ़ाया हौसला, बोलीं- लोग क्या कहेंगे सोचकर मत रुकिए
KSBKBT Upcoming Episode New Twist: नियती के खुलासे से नंदिनी को लगा झटका, तुलसी के उड़े होश
अभिरा करेगी ऋषभ का भंड़ाफोड़
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आगे आने वाले एपिसोड में आप देख सकेंगे कि छानबीन के दौरान अरमान को पता चलेगा कि ऋषभ नाम चेंज करके मायरा के पसंदीदा कैफे में काम कर रहा था। जिसके बाद अरमान ये बात अभिरा को बताने वाला होगा। इसी बीच अभिरा को भी ऋषभ पर शक हो जाएगा।
फोन हैकिंग मामले को लेकर अभिरा सबको बताएगी कि ऋषभ का फोन तब-तब बजता है, जब-जब अभिरा को फोन आता है। वहीं दूसरी तरफ पूरा परिवार इस बात को मानने से इंकार कर देता है। वहीं दिशा-अभिरा से लड़ना शुरू कर देती है। तो ऋषभ भी अभिरा के सामने भोला बनने की एक्टिंग करने लग जाता है।
Omg Maira armaan on fire mode. ❤️🔥 [#yrkkh #mairapoddar #arshiyasharma #Armaira #rohitpurohit #armaanpoddar] pic.twitter.com/H18nCfV6Pq — 𝓐𝓻𝓼𝓱𝓲 (@lomlgirlee) May 30, 2026
यह भी पढ़ें: Chand Mera Dil: 8वें दिन धीमी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, वीकेंड से पहले ही लड़खड़ाई अनन्या पांडे की फिल्म
मायरा सिखाएगी ऋषभ को सबक
‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा ये साबित करने में नाकाम रहेगी कि ऋषभ ही स्टॉकर है। इसी बीच अरमान आएगा और पूरे परिवार को ऋषभ के खिलाफ सबूत दिखाएगा। इस बात से बचने के लिए ऋषभ झूठ बोलता है और कहता है, कि उसने नौकरी करने के बारें में अपनी दादी को बताया था।
और उल्टा सब लोग अभिरा-अरमान को ही गलत ठहराएंगे। लेकिन मायरा ड्रोन लेकर ऋषभ के पास पहुंच जाएगी। जिससे ऋषभ घबरा जाता है, और मायरा सबके सामने ऋषभ को थप्पड़ जड़ देगी। और ऋषभ का सच सबके सामने ला देती है।
