7 मर्दों संग गर्लफ्रैंड के रिश्ते ने तोड़ा दिल, 40 की उम्र में भी कुंवारे हैं एक्टर
Karan Wahi Relationship: टेलीविजन एक्टर करण वाही ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वह पहले एक ऐसी महिला को डेट कर रहे थे जो एक साथ 7 अन्य पुरुषों के साथ भी रिश्ते में थी।
- Written By: यति सिंह
करण वाही (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Karan Wahi Love Life: चकाचौंध से भरी छोटे पर्दे की दुनिया में सितारों के आपसी रिश्तों और उनकी शादियों को लेकर अक्सर नई-नई चर्चाएं आम रहती हैं। फैंस हमेशा अपने पसंदीदा कलाकारों के प्रसनल लाइफ की छोटी से छोटी बात जानने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। इसी कड़ी में टीवी के सबसे चर्चित और हैंडसम एक्टर्स में शुमार करण वाही इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियों में बने हुए हैं।
40 साल की उम्र पार कर चुके करण वाही को अब तक टेलीविजन का सबसे एलिजिबल बैचलर माना जाता रहा है। खबरों के अनुसार हाल ही में उन्होंने एक टॉक शो के दौरान अपने बीती बातों को याद कर कुछ ऐसी दर्दनाक और हैरान करने वाली यादें शेयर की हैं जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है।
टॉक शो में बयां किया दिल टूटने का दर्द
अभिनेता करण वाही हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान अपनी पुरानी जिंदगी के पन्नों को पलटते हुए एक बेहद निजी वाकया बयां किया। उन्होंने बताया कि अपने जीवन के एक दौर में उन्होंने यह अटूट फैसला किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Dhamaal 4 Collection Day 11: ‘धमाल 4’ को दूसरे सोमवार लगा झटका, 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर गिरी कमाई
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
लाइव शो में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस
Raksha Bandhan 2026: बॉलीवुड के मशहूर भाई-बहन, जिनका रिश्ता है प्यार और भरोसे की मिसाल
वह कभी भी एक समय पर कई लोगों के साथ रिश्ते में नहीं रहेंगे क्योंकि वह अपनी भावनाओं को लेकर किसी भी तरह का भ्रम नहीं चाहते थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और उनके इसी सीधेपन का फायदा उठाया गया।
जब सामने आया प्रेमिका का सच
करण ने बताया कि वह जिस युवती को बेहद संजीदगी से डेट कर रहे थे और जिसके साथ वह एक सुंदर भविष्य के सपने देख रहे थे, उसका एक ऐसा सच सामने आया जिसने उनके पैरों तले से जमीन खिसका दी। करण को अपनी पड़ताल और जांच में पता चला कि वह लड़की उसी समय 7 अलग-अलग आदमियों को डेट कर रही थी।
इस धोखे ने करण वाही को अंदर से पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। उन्होंने बेहद शालीनता से उस महिला से कहा कि वह उसे बिल्कुल भी जज नहीं कर रहे हैं, लेकिन उनके मन में यह बड़ा सवाल जरूर उठा कि कोई इंसान इस हद तक कैसे जा सकता है।
फैंस की नाराजगी और शादी से बढ़ता डर
जैसे ही यह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फैंस और दर्शकों ने इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों का मानना है कि भले ही करण वाही खुद को गैर-जजमेंटल दिखा रहे हों, लेकिन उनकी बातें कहीं न कहीं आज की महिलाओं के प्रतिगलत सोच रखते हैं।
ये भी पढ़ें: जब खलनायक बने फिल्म की जान, रणवीर सिंह समेत इन 7 एक्टर्स ने यादगार बनाए नेगेटिव रोल
कई यूजर्स का कहना है, आज की आत्मनिर्भर महिलाएं किसी भी गलत बात या समझौते को स्वीकार नहीं करती हैं, जिसे करण वाही धैर्य की कमी मान रहे हैं। इतने बड़े धोखे और कड़वे अनुभवों के बाद यह साफ हो गया है कि आखिर क्यों यह करण वाही 40 की उम्र में भी वैवाहिक बंधन से दूरी बनाए हुए है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर कई टीवी सितारों ने एक जैसा ‘K’ साइन शेयर किया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ये सभी खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा हो सकते हैं। इन पोस्ट्स के बाद रुबीना दिलैक और करण वाही के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
