Chand Mera Dil: 8वें दिन धीमी पड़ी 'चांद मेरा दिल' की रफ्तार, वीकेंड से पहले ही लड़खड़ाई अनन्या पांडे की फिल्म

Chand Mera Dil Box Office Collection: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म 'चांद मेरा दिल' की कमाई की रफ्तार धीमी पड़ी। रिलीजिंग के 8वें दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली।
Chand Mera Dil Box Office Day 8 Collection
8वें दिन धीमी पड़ी 'चांद मेरा दिल' की रफ्तार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Chand Mera Dil Box Office Day 8: जहां एक तरफ अभिनेत्री अनन्या पांडे फिल्म चांद मेरा दिल में अपने किए गए भरतनाट्यम को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ इसी फिल्म के एक्टर लक्ष्य लालवानी का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर लक्ष्य लालवानी की तारीफ कर रहे हैं। हां मगर ये बात अलग है, कि एक्टर लक्ष्य की इतनी पॉपुलैरिटी भी फिल्म के कलेक्शन के लिए नहीं काम आ रही है।

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म को हफ्ते के बीच में लोगों से इतनी सराहना नहीं मिली थी। फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की अचानक से हालत खराब होती दिख रही है। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’की कमाई लगातार तेजी से गिरती दिखाई दे रही है। फिल्म रिलीजिंग के 8वें दिन फिल्म ने लगभग 1.30 करोड़ रुपये का ही बिजनस किया है।

8वें दिन धीमी हुई 'चांद मेरा दिल' की रफ्तार

फिल्म रिलीजिंग के 8वें दिन फिल्म ने 1.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कलेक्शन 24.50 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म के नेट कलेक्शन की बात करें तो 20.75 करोड़ रुपये तक आंका जा सकता है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 3.05 करोड़ रुपये है। वहीं फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 27.55 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि फिल्म चांद मेरा दिल के करीब 2665 शो ही दिखाए गए थे।

अनन्या पांडे ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी

अनन्या पांडे फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में रही हैं। फिल्म के कुछ डांस सीक्वेंस वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अनन्या पांडे को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों का कहना था कि बिना उचित ट्रेनिंग के इस तरह की शास्त्रीय कला को दिखाना उसकी गंभीरता को कम करता है।

विवाद बढ़ने के बाद अब कई नामी भरतनाट्यम कलाकारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। पद्म विभूषण से सम्मानित प्रसिद्ध भरतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह ने इस मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि फिल्ममेकर्स और कलाकारों को भारतीय परंपराओं का सम्मान करना सीखना चाहिए। वहीं इसी ट्रोलिंग को लेकर अभिनेत्री अनन्या पांडे ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा था कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com