‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मचेगा हंगामा, जेल जाएगी अभिरा; अरमान करेगा सपोर्ट
YRKKH Twist: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अंशुमन की मौत का इल्जाम अभिरा पर आ जाएगा और वो जेल जाएगी। इस दौरान अरमान उसका सपोर्ट करेगा।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Episode: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है। हर एपिसोड के साथ शो की कहानी में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा, जहां अभिरा को पकड़ने के लिए पौद्दार हाउस में पुलिस पहुंचेगी।
अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पौद्दार परिवार में अंशुमन के लिए श्लोक सभा रखी जाती है। इस दौरान माहौल बेहद भावुक होता है, लेकिन तभी वहां पुलिस पहुंच जाती है। पुलिस अधिकारी सबके सामने घोषणा करते हैं कि वे अभिरा को गिरफ्तार करने आए हैं। यह सुनकर पूरा परिवार दंग रह जाता है। अरमान पुलिस से सवाल करता है, लेकिन पुलिसवाले उसे लेकर थाने चले जाते हैं।
खुद को निर्दोष बताएगी अभिरा
जेल में अभिरा पुलिस के सामने साफ कहती है कि उसने कुछ गलत नहीं किया है। इंस्पेक्टर उसे बताते हैं कि जब तक कोई वकील उसका केस नहीं लेता, उसे जमानत नहीं मिलेगी। इस पर अभिरा कॉन्फिडेंस से कहती है कि वह खुद वकील है और अपना केस खुद लड़ेगी। वह फॉर्म मांगकर भरना भी शुरू कर देती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, 14वें दिन भी नहीं थमी कमाई, वर्ल्डवाइड कलेक्शन पहुंचा 185.39 करोड़
‘जन नायकन’ की दमदार ओपनिंग के बीच चर्चा में आया थलपति विजय का ट्रैक रिकॉर्ड, शुरुआती 7 फिल्मों में 6 थीं फ्लॉप
विजय देवरकोंडा का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, ‘रणबाली’ में रियल एक्शन दिखाने के लिए सीखी घुड़सवारी की कला
उर्फी जावेद के सवाल पर कंटेस्टेंट्स ने शिल्पा शिंदे को बताया सबसे खतरनाक, हिना खान ने भी लगा दी जमकर क्लास
तभी अचानक अरमान वहां पहुंच जाता है और कहता है कि वह अभिरा का वकील है और उसका केस वही लड़ेगा। अरमान को सामने देखकर अभिरा भावुक हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। अरमान पुलिस से कहता है कि उसकी मुवक्किल अगले ही दिन लॉकअप से बाहर आ जाएगी। अरमान का यह कदम देखकर अभिरा को उम्मीद और हिम्मत दोनों मिलती हैं।
अभिर से उधार पैसा लेगी कियारा
वहीं दूसरी तरफ कहानी में एक और नया मोड़ आएगा। कियारा, अभिर से पैसे उधार लेती है। अभिर उसकी घबराहट देखकर शक करने लगता है। उसे लगता है कि कियारा शायद ड्रग्स जैसी किसी परेशानी में फंसी हुई है या फिर वह कोई और बड़ा राज छिपा रही है। यह सस्पेंस आने वाले एपिसोड्स को और भी रोमांचक बना देगा।
ये भी पढ़ें- परी की सच्चाई जानकर शॉक्ड होंगे मिहिर और तुलसी, बहू को खरीखोटी सुनाएगी अजय की मां
इधर, अरमान की शादी गीतांजलि से हो चुकी है और वह घर पर अरमान का इंतजार करती रहती है। लेकिन अरमान अपने दिल की आवाज सुनकर पुलिस स्टेशन में अभिरा का साथ देने पहुंच जाता है। अब शो में देखना दिलचस्प होगा कि क्या अरमान, अभिरा को बेगुनाह साबित कर पाएगा या नहीं।
