YRKKH Twist: मायरा को आई अरमान की याद, रोते देख बिखरी अभिरा, जानें नया ट्विस्ट

Yrkkh Twist: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिरा की बेटी मायरा को अपने पापा अरमान की बहुत याद आएगी और ये देखकर अभिरा टूट जाएगी।
yrkkh
ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन एक नया हंगामा देखने को मिलता है। ऐसे में आपने बीते एपिसोड में देखा होगा कि अरमान अभिरा की बेटी मायरा को उसकी मां के पास पहुंचा देता है, लेकिन मायरा का वहां मन नहीं लगता है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में अब आप देखेंगे कि अभिरा मायरा के पास जाएगी और उससे उसके बारे में पूछने लगेगी। तब मायरा रोते हुए बोलेगी कि मुझे पापा (अरमान) और गीतांजलि की बहुत याद आ रही है प्लीज उनसे बात करा दो। ये देखकर अभिरा टूट जाएगी और अरमान को फोन करके रोने लगेगी।

रोते हुए अरमान को फोन करेगी अभिरा

उधर अरमान अभिरा को यूं देखकर डर जाएगा और  उससे पूछने लगेगा ‘अभिरा क्या हुआ? मायरा ठीक है न?’ तब अभिरा उसे बताएगी कि मायरा यहां मेरे साथ खुश नहीं है, उसे आकर ले जाओ। इस दौरान अरमान अभिरा को समझाने की कोशिश करेगा और उससे कहेगा कि तुम उसे टाइम दो। तुम बहुत अच्छी मां हो और तुम एक दिन उसका विश्वास जरूर जीत लोगी।

इसके बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप आगे देखेंगे कि अरमान की बातों से अभिरा को हिम्मत मिलेगी और फिर वो मायरा को जाकर खाना खिलाएगी। लेकिन इस दौरान मायरा फिर ऐसा कुछ बोल देगी, जिससे अभिरा दिल दुख जाएगा। दूसरी तरफ अंशुमन, अभिरा और मायरा के साथ आने का इंतजार करेंगे। तभी पग पेरे के लिए तान्या अपने मायके जाएगी और इस दौरान अंशुमन, तान्या से बात करेगा।

तान्या को समझान की कोशिश करेगा अंशुमन

बात करते वक्त अंशुमन तान्या को समझाएगा कि उसकी और अभिरा की शादी में देर इसलिए हो रही है कि क्योंकि मायरा अभी तक अभिरा को एक्सेप्ट नहीं कर पाई है। जब मायरा, अभिरा को अपनी मां मान लेगी और उसका साथ खुश रहने लगेगी तब दोनों शादी के बारे में सोचेंगे। जिससे मायरा को एडजस्ट होने का अच्छे से वक्त मिल सके। फिलहाल अंशुमन तो तान्या के सामने अपनी दिल की बात कह देगा, लेकिन तान्या नहीं कह पाएगी और तान्या अपने भाई को कृष्ण के बर्ताव के बारे में भी नहीं बता पाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com