YRKKH Spoiler: आफत में फंसी मुक्ति की जान, फिरौती में मांगे पोद्दार हाउस के कागजात
Yeh Rishta में मुक्ति की किडनैपिंग के बाद कहानी नया मोड़ लेने वाली है। अभिरा अपनी बेटी को बचाने के लिए सब कुछ दांव पर लगा देगी, जबकि लीप से पहले एक और बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को देखने मिलेगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
ये रिश्ता क्या कहलाता है (सौ. सोशल मीडिया )
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Twist: स्टार प्लस के सबसे पुराने सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी जल्द ही एक खतरनाक मोड़ लेने वाली है। सीरियल की आगे की कहानी में मुक्ति की जान खतरे में पड़ने वाली हैं। ऐसे में ये देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा कि अभिरा कैसे अपनी बेटी को बचाती है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के लेटेस्ट एपिसोड में मुक्ति की मौसी की शो में एंट्री हो गई है। वो मुक्ति को अपने घर लेकर जाने का फैसला करती है, लेकिन अभिरा को इस बात की भनक लग जाती है कि मुक्ति की मौसी ने उसका किडनैप कर लिया है। इसके बाद की कहानी काफी ज्यादा रोचक होने वाली हैं।
फिरौती में पोद्दार हाउस की डिमांड
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि मुक्ति की मौसी उसे रिहा करने के लिए एक बड़ी शर्त रखेगी। वो मुक्ति की रिहाई के बदले में पोद्दार हाउस के पेपर मांगती है। जिसे सुनने के बाद अपनी बेटी की सेफ्टी के लिए अभिरा और कावेरी पोद्दार हाउस की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो जाते हैं। दूसरी ओर, अभिरा अपनी जरूरी ऑफिस मीटिंग भी पूरी करने की कोशिश करेगी, जबकि अरमान और कृष मुक्ति की तलाश में निकल पड़ेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Happy Friendship Day 2026: जब झगड़ों पर भारी पड़ी दोस्ती, इन बॉलीवुड सितारों ने दी सच्ची दोस्ती की मिसाल
Aishwarya Rani friendship: कभी थीं बॉलीवुड की बेस्ट फ्रेंड्स, फिर क्यों खत्म हो गया ऐश्वर्या-रानी का रिश्ता?
विजय वर्मा भी बने कास्टिंग काउच का शिकार, अभिनेता ने पहली बार बताया कैसे टूट गया था उनका हौसला
‘अलायंस’ में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात
बंदूक की नोक पर होगी अभिरा
काम खत्म होते ही अभिरा खुद भी मुक्ति को बचाने के लिए निकल जाएगी। इसी दौरान मुक्ति की मौसी अभिरा पर बंदूक तान देगी, जिससे उसकी जान खतरे में पड़ जाएगी। दूसरी तरफ मायरा घर पर चिंता में डूबी रहेगी। प्रोमो के अनुसार, आखिरकार अरमान और अभिरा मिलकर मुक्ति को बचाने में सफल होंगे और मां-बेटी का भावुक मिलन देखने को मिलेगा।
लीप से पहले कहानी में आएगा नया मोड़
मुक्ति के सुरक्षित लौटने के बाद शो की कहानी में पांच साल का लीप आने की तैयारी है। लीप के बाद कबीर और उसके परिवार की एंट्री होगी, जिससे कहानी एक नए चरण में पहुंच जाएगी। पिकनिक के दौरान कावेरी की मुलाकात कबीर की दादी से होगी और दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाएगी। यह टकराव आगे चलकर दोनों परिवारों के रिश्तों पर बड़ा असर डाल सकता है।
ये भी पढ़ें – Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा के पिता से मिलीं शिवांगी जोशी, फिर उड़ने लगीं शादी की अफवाहें
दर्शकों को मिलेंगे लगातार नए ट्विस्ट
लीप से पहले मेकर्स कहानी में लगातार रोमांच बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। मुक्ति की किडनैपिंग, अभिरा की मुश्किलें और कबीर के परिवार की एंट्री जैसे घटनाक्रम आने वाले एपिसोड्स को और दिलचस्प बना सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कावेरी और कबीर के परिवार की दुश्मनी आगे कहानी को किस दिशा में ले जाती है।
