

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के सबसे फेमस टीवी सीरियल में से एक ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी जल्द ही एक दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। मेकर्स ने दर्शकों को लुभाने के लिए शो की कहानी को 2 साल आगे करने का फैसला लिया है।
अपकमिंग एपिसोड्स में अरमान और अभिरा की लाइफ जैसे ही पटरी पर आने वाली होगी, वैसे ही शो में एक महाट्विस्ट आएगा। इस ट्विस्ट के बाद अरमान और अभिरा की लाइफ पूरी तरह से बदल जाएगी। शो में जल्द ही जनरेशनल लीप आने वाला है। साथ ही इस शो में नए किरदारों की भी एंट्री होने वाली है।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड्स में अचानक से मुक्ति की मौसी की पोद्दार हाउस में एंट्री होगी। वो कुछ डॉक्यूमेंट्स और प्रूफ्स दिखाकर ये दावा करेगी कि मुक्ति उसका ही खून है। इस सच के सामने आने के बाद अभिरा की जिंदगी में एक नया तूफान आएंगा। हालांकि इस मामले में अरमान समझदारी दिखाते हुए मुक्ति को उसकी मौसी के साथ रुकने की परमिशन दे देगा।
स्टार प्लस के इस शो में नया मोड़ तब आएगा जब मुक्ति की मौसी उसे अपने साथ ले जाने की इच्छा जाहिर करेगी। यह सुनकर अभिरा इमोशनल हो जाएगी और बताएगी कि उसने मुक्ति की परवरिश के लिए कितनी मुश्किलों का सामना किया है। परिवार के बाकी सदस्य भी इस फैसले से परेशान नजर आएंगे।
आने की कहानी में दिखाया जाएगा कि मुक्ति अपनी मौसी की बातों में आ जाएगी और उसके साथ जाने के लिए तैयार हो जाएगी। मुक्ति के इस फैसले से अभिरा को जोरदार झटका लगेगा। उसके लिए इस बात का विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा कि जिस लड़की को उसने बेटी की तरह पाला, वहीं आज उसका साथ छोड़कर जाने के लिए तैयार है। मुक्ति के इस फैसले के बाद ही शो में जनरेशनल लीप आएगा।
2 साल के लीप के बाद मायरा 18 साल की हो चुकी होगी और उसकी जिंदगी एक नए दौर में एंटर करेगी। कहानी के अनुसार, मायरा की जिंदगी में एक बॉयफ्रेंड की एंट्री होगी, जिसे लेकर अभिरा काफी चिंतित रहेगी। मायरा के जन्मदिन के दौरान परिवार में कई नए विवाद और भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। इसी के साथ सीरियल की कहानी नई पीढ़ी और उनके रिश्तों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती नजर आएगी।