-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yrkkh Spoiler Kabeer Maira Love Trap Major Twist
YRKKH Spoiler: दमानी परिवार के अपमान का बदला लेगा कबीर, मायरा से करेगा प्यार का नाटक
- Written By: अपूर्वा नायक
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai के अपकमिंग एपिसोड में कहानी नया मोड़ लेने वाली है। जयपुर में कबीर और मायरा की मुलाकात होगी, जबकि बदले की चाहत में कबीर ऐसा कदम उठाएगा, जो आगे भारी पड़ सकता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है कबीर और मायरा (सौ. सोशल मीडिया)
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: प्रोड्यूसर राजन शाही के सबसे चर्चित शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी जल्द ही एक अनोखा मोड़ लेने जा रही है। ये रिश्ता की कहानी अब शो की 5वीं जनरेशन के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी।
ये रिश्ता में अभिरा और अरमान की कहानी में 2 साल का जनरेशनल लीप देखने के लिए मिल रहा है। लीप के बाद ही कहानी में मायरा और मुक्ति 18 साल की हो जाएगी। हालांकि मायरा की जिंदगी में अब जल्द ही प्यार की दस्तक होते हुए देखा जा सकता है।
दमानी परिवार की होगी घनघोर बेज्जती
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि में देखने मिलेगा कि कैसे अभिरा के केस जीतने के बाद दमानी परिवार को जोरदार झटका लगता है। जहां एक ओर कबीर की दादी ने पोद्दार असोसिएट्स को बर्बाद करने का प्रण ले लिया है, तो वहीं दमानी ग्रुप के पूरे बिजनेस पर पानी फिर जाएगा। न्यूज में दमानी ग्रुप का नाम उछलने के बाद अब कोई भी दमानी परिवार के साथ बिजनेस नहीं करना चाहता है। अभिरा की जीत के कारण दमानी परिवार को क्लाइंट्स भी नहीं मिल रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
इंदिरा गांधी का उड़ाया मजाक, डबल मीनिंग फिल्मों से बनाया इतिहास, जानें दादा कोंडके की अनसुनी कहानी
मालामाल वीकली 2 में हुई रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की एंट्री, परेश रावल के साथ कॉमेडी का लगेगा डबल तड़का
मुझे कोमल नाम से नफरत है, सुनीता आहूजा के इस बयान के बीच गोविंदा संग एयरपोर्ट पर दिखीं एक्ट्रेस कोमल
कुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
अपने परिवार की घनघोर बेज्जती होते देख दमानी ब्रदर्स का पारा हाई हो जाएगा। जब उन्हें ये पता चलेगा कि अभिरा के केस जीतने के कारण उनके हाथ से क्लाइंट्स निकल रहे है, तो वे अभिरा और अरमान से बदला लेने की आग में जलने लगेंगे।
अभिरा अरमान की बढ़ेगी मुश्किलें
ये रिश्ता क्या कहलाता है कि आगे की कहानी में अभिरा और अरमान की मुश्किलें बढ़ने वाली है। जहां एक ओर जयपुर पहुंचते ही मायरा अरमान से बात नहीं कर पाएगी। वहीं दूसरी ओर मुक्ति भी अपने कोच के परेशान करने का हल खुद ही ढूंढ़ लेगी।
यूथ फेस्टिवल में होगा कबीर-मायरा का आमना-सामना
कबीर और मायरा फिर से एक बार जयपुर में आयोजित यूथ फेस्टिवल में एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। जहां दोनों को एक साथ प्रोजेक्ट करने की जिम्मेदारी मिलेगी। हालांकि दोनों की जोड़ी बनने के बाद भी अनबन कम होने का नाम नहीं लेगी।
ये भी पढ़ें:- मलाइका के बाद अर्जुन कपूर को मिला नया प्यार? दुबई की हसीना संग बढ़ी नजदीकियों की खबरें
कबीर चलेगा चाल?
जैसे ही कबीर को पता चलेगा कि मायरा अभिरा और अरमान की बेटी है, जिनके कारण उसका परिवार परेशान है। ऐसे में कबीर नई चाल चलेगा। अभिरा और अरमान से अपने परिवार की बेज्जती का बदला लेने के लिए वो मायरा को अपने प्यार के जाल में फंसाने वाला है। हालांकि मायरा पहले इस बात को नजरअंदाज करेगी, लेकिन समय के साथ उसे भी कबीर से प्यार हो जाएगा। दूसरी ओर बदले की आग में जल रहा कबीर भी मायरा को अपना दिल दे बैठेगा।
Yrkkh spoiler kabeer maira love trap major twist
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
YRKKH Spoiler: दमानी परिवार के अपमान का बदला लेगा कबीर, मायरा से करेगा प्यार का नाटक
Aug 08, 2026 | 01:08 PMAgra: भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ी किसानों के मेहनत की कमाई, मामला उजागर करने पर अधिकारी ने बताया मानसिक रोगी
Aug 08, 2026 | 01:05 PMजेब पर भारी पड़ेगा मिठाइयों का स्वाद! त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका; दाल, चीनी और तेल के दाम चढ़े
Aug 08, 2026 | 12:54 PMमुंबई लोकल का सफर अब होगा और भी आसान! केंद्र सरकार ने MUTP-3 के लिए जारी की 406 करोड़ रुपए की पहली किस्त
Aug 08, 2026 | 12:53 PMपिता की डांट का डर, जंगल में छिपा 13 वर्षीय बालक; वर्धा पुलिस ने सुरक्षित घर पहुंचाया
Aug 08, 2026 | 12:51 PMहर पीढ़ी के सामने अपनी चुनौती… विकसित भारत को लेकर PM मोदी ने दिया बड़ा मंत्र, IIT दिल्ली में किए बड़े ऐलान
Aug 08, 2026 | 12:50 PM‘गद्दारों को फाफड़ा-जलेबी खिला रहे हैं, पर संसद जाने का वक्त नहीं!’, पीएम मोदी पर संजय राउत का तीखा हमला
Aug 08, 2026 | 12:39 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














