YRKKH Spoiler: अभिरा करेगी जज बनने की तैयारी, कबीर की दादी के चैलेंज से हिलेगा दमानी परिवार
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की आगे की कहानी में जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा देखने के लिए मिलेगा। साथ ही अपकमिंग एपिसोड में दमानी परिवार को अभिरा और अरमान के खिलाफ साजिशें रचते हुए देखा जाएगा।
- Written By: अपूर्वा नायक
ये रिश्ता क्या कहलाता है दमानी परिवार (सौ. सोशल मीडिया )
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: स्टार प्लस के फेमस सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। फिलहाल सीरियल की कहानी कोर्टरूम ड्रामा के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आ रही है।
अभिरा कोर्ट में दमानी परिवार के खिलाफ केस जीत जाएगी, जिससे दमानी परिवार को 440 वॉट का झटका लगेगा। इसी हार का बदला लेने के लिए दमानी परिवार अभिरा और अरमान से बदला देने की प्लानिंग करेगें।
ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में दर्शकों को कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक टकराव और अभिरा के करियर की नई शुरुआत के साथ कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही मायरा और कबीर के बीच दोस्ती का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आलिया भट्ट की बढ़ी बादशाहत, ब्रांड वैल्यू में दीपिका पादुकोण-रश्मिका मंदाना को पीछे छोड़ बनीं नंबर-1 एक्ट्रेस
सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक, हॉलीवुड फिल्म के चलते टली शूटिंग, अब 2027 तक करना होगा इंतजार
नाम बदलवा देना, शिवांगी जोशी के खुले चैलेंज पर श्रेया कलरा ने दिया करारा जवाब, जीत के बाद रख दिया ऐसा नाम
द पैराडाइज का टीजर रिलीज होते ही मचा तहलका, नानी और राघव जुयाल की खतरनाक भिड़ंत ने बढ़ाया फैंस का एक्साइटमेंट
कबीर की दादी ने लगायी दमानी ब्रदर्स की क्लास
कोर्ट दमानी परिवार की कंपनी को बंद करने का ऑर्डर सुनाना है, जिससे पूरे फैमिली में टेंशन का माहौल बन जाएगा। कंपनी होने की खबर से कबीर की दादी अपने बेटों की क्लास लगाएगी और उन्हें परिवार की इज्जत मिट्टी में मिलाने का जिम्मेदार बताएगी। साथ ही वो अभिरा और अरमान से बदला लेने का संकल्प लेगी।
मुक्ति की परेशानी कैसे दूर करेगी अभिरा
मुक्ति अपने करियर को लेकर काफी परेशान नजर आएगी। वह अभिरा को अपने कोच के द्वारा परेशान करने की शिकायत करेगी। जिसे सुनने के बाद अभिरा मुक्ति का हौसला बढ़ाएगी और उसे सही फैसला लेने की सलाह देगी। इसी दौरान मायरा भी जयपुर में होने वाले यूथ फेस्टिवल के लिए रवाना होगी।
जज बनने की तैयारी में लगी अभिरा
अरमान के लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार अभिरा जज बनने की तैयारी में जुट जाएगी। अभिरा अपने करियर को इस नई दिशा देने के लिए मेहनत करती हुई नजर आएगी। हालांकि दमानी परिवार अभिरा के इस सपने को पूरा नहीं होने देंगे।
ये भी पढ़ें :- 50 हजार स्क्रीन पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, CM फडणवीस ने जताई ऑस्कर की उम्मीद
मायरा और कबीर की कहानी में आएगा नया मोड़
इधर कबीर को भी पूरे केस की जानकारी मिल जाएगी। परिवार उसे ऑफिस संभालने के लिए कहेगा, लेकिन वह जयपुर में होने वाले यूथ फेस्टिवल में जाने की बात करेगा। संयोग से मायरा भी उसी फेस्टिवल में शामिल होने वाली है, जिससे दोनों की कहानी आगे बढ़ती नजर आएगी।
