Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

YRKKH Spoiler: 18 साल की होती ही प्यार के नशे में डूबेगी मायरा, अरमान-अभिरा की बढ़ जाएगी टेंशन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में जल्द जनरेशन लीप आने वाला है। लीप के बाद मायरा की जिंदगी में कबीर की एंट्री होगी, जबकि अभिरा और अरमान अपनी बेटी के शादी के फैसले को लेकर नई चुनौती का सामना करेंगे।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Jul 30, 2026 | 09:36 AM

ये रिश्ता क्या कहलाता है स्पॉइलर (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 30 July: स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में जल्द ही बड़ा बदलाव दिखायी देने वाला है। प्रोड्यूसर राजन शाही जल्द ही इस शो में 2 साल का जनरेशनल लीप आने वाला है।

हालांकि इस शो में अब की बार अभिरा और अरमान का साथ बरकरार रहने वाला है। इससे पहले के सारे सीजन में जब भी शो में जनरेशनल लीप आता था, तो मेन लीड को हटा दिया जाता था। ये रिश्ता क्या कहलाता है में पहली बार कुछ हटके होने वाला है।

मां को लेकर भावुक होगा अरमान

ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में अरमान अपनी बीमार मां की हालात देखकर परेशान नजर आता है। उनकी खराब तबीयत के बाद अभिरा अरमान की मां की मां का जन्मदिन मनाते हुए दिखेगी। इसी दौरान अभिरा अरमान को कहती है कि उसे मायरा को अपनी दादी की हालात के बारे में सबकुछ सच बता देना चाहिए। जिसके बाद ही कहानी में जनरेशनल लीप आने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

Sonu Sood: इंजीनियर से विलेन बनने तक का सफर, जानें कैसे पंजाब का लड़का कोविड में बन गया सुपरहीरो

Sonu Nigam Birthday: रिजेक्शन, आंसू और संघर्ष, फिर ‘कल हो ना हो’ की आवाज बनकर छा गए सोनू निगम

Ramayana Trailer: रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के खूंखार रावण ने जीता फैंस का दिल

Mandakini Birthday: यास्मीन जोसेफ से बनीं मंदाकिनी, एक फिल्म ने बनाया स्टार, फिर अचानक क्यों छोड़ दी इंडस्ट्री

बढ़ेगी अरमान अभिरा की टेंशन

लीप के बाद शो में मायरा का 18वां जन्मदिन मनाया जाने वाला है। इस दौरान वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ बर्थडे पार्टी मनाने की इच्छा जताती है, जिसे सुनकर अभिरा भी दंग रह जाती है। आगे की कहानी में मायरा अपने बॉयफ्रेंड कबीर से शादी की जिद पकड़ लेगी। मायरा की इस जिद से अरमान और अभिरा की टेंशन बढ़ने वाली है। अरमान और अभिरा मायरा को पढ़ाई और करियर पर ध्यान देने के लिए कहेंगे।

कबीर की एंट्री से आएगा नया ट्विस्ट

जनरेशन लीप के बाद शो में कबीर की एंट्री होगी। शुरुआती दौर में वह पोद्दार परिवार के सामने एक सरल और समझदार युवक के रूप में नजर आएगा। इसके बाद उसकी फैमिली भी कहानी का हिस्सा बनेगी और शादी की बातचीत के सिलसिले में अभिरा और अरमान से मुलाकात करेगी। इससे कहानी में नए रिश्तों और टकराव की शुरुआत होगी।

ये भी पढ़ें :- Sonu Sood: इंजीनियर से विलेन बनने तक का सफर, जानें कैसे पंजाब का लड़का कोविड में बन गया सुपरहीरो

अभिरा और अरमान के सामने होगी नई चुनौती

मायरा के शादी के फैसले के बाद अभिरा और अरमान उसे समझाने की कोशिश करेंगे कि पहले उसे अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मायरा अपने माता-पिता की बात मानती है या कबीर के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला करती है। जनरेशन लीप के बाद आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को रिश्तों, भावनाओं और पारिवारिक संघर्ष से भरपूर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Yeh rishta kya kehlata hai spoiler 30 july generation leap

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 09:36 AM

Topics:  

  • Entertainment News
  • TV Gossip
  • TV Spoiler

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.