Year Ender 2025: इस साल की ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
Year Ender Bhojpuri Cinema: साल 2025 भोजपुरी सिनेमा के लिए गोल्डन ईयर साबित हुआ। दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और रोमांस से भरी फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की और दर्शकों का दिल पूरी तरह जीत लिया।
- Written By: स्नेहा मौर्या
ब्लॉकबस्टर भोजपुरी फिल्म 2025 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhojpuri Blockbuster Movies 2025: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2025 ऐतिहासिक साबित हुआ। एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और फैमिली ड्रामा से लेकर हर जॉनर की फिल्मों ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और दर्शकों का दिल जीता। बड़े स्टार्स की फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़े, वहीं कुछ नई फिल्मों ने अपनी स्ट्रॉन्ग स्टोरीलाइन और शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को चौंकाया। आइए नजर डालते हैं इस साल की टॉप भोजपुरी ब्लॉकबस्टर फिल्मों पर…
दरअसल, खेसारी लाल यादव और स्वेता सेन स्टारर डंस ने अपनी अनोखी कहानी से सभी का दिल जीत लिया। फिल्म मनुष्य और सांप के बीच बनी दोस्ती पर आधारित है, जिसमें जबरदस्त एक्शन और भावनात्मक गहराई दोनों देखने को मिलते हैं। यह फिल्म साल की सबसे चर्चित सुपरहिट रही।
मेरे जीवन साथी
अरविंद अकेला कल्लू और मेघा श्री की इस फिल्म ने समाजिक मुद्दों को रोमांस और इमोशन के साथ पेश किया। दहेज प्रथा पर आधारित यह फिल्म 2025 की टॉप सोशल ड्रामा फिल्मों में शामिल हो गई। हालांकि, यह फिल्म 28 फरवरी, 2025 को रिलीज हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
राजाराम
राजाराम में खेसारी लाल शांत साधु और ताकतवर योद्धा दोनों रूपों में नजर आए। यह फिल्म सस्पेंस, एक्शन और स्ट्रॉन्ग बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
रिश्ते
14 मार्च को खेसारी लाल यादव और रति पांडे की जोड़ी वाली यह फैमिली ड्रामा फिल्म होली पर रिलीज हुई थी और पैन-इंडिया स्तर पर शानदार कमाई की। रिश्तों की गहराई पर बनी यह फिल्म सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आई।
जान
कल्लू और निधि झा स्टारर जान युवाओं की सोच, बेरोजगारी, सामाजिक दबाव और प्यार की मजबूती को खूबसूरती से दिखाती है। फिल्म का संगीत और रोमांस इसे 2025 की हिट फिल्मों में शामिल करता है।
ये भी पढ़ें- अबीर से नहीं…तलाकशुदा लड़के से कियारा की शादी करवाएगी मनीषा, ये सुनकर भड़क उठेगा पोद्दार परिवार
बजरंगी
बजरंगी में पवन सिंहने गरीबों के मसीहा का किरदार निभाया और दमदार एक्शन के साथ फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया। हर्षिता कश्यप संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया।
हमार नाम बा कन्हैया
इस फिल्म में निरहुआ बैंक डकैती के केस में फंस जाते हैं और सच साबित करने की उनकी लड़ाई दर्शकों को बांधे रखती है। यह क्राइम थ्रिलर इस साल की सरप्राइज हिट बनी और यह
4 जुलाई 2025 हो रिलीज हुई थी।
रुद्र-शक्ति
18 जुलाई 2025 को रिलीज हुई विक्रांत और अक्षरा सिंह की रुद्र-शक्ति फिल्म ने पौराणिक भावनाओं को मॉडर्न लुक में पेश किया। फिल्म का कॉन्सेप्ट, एक्शन और इमोशन खूब पसंद किए गए।
