- Hindi News »
- Entertainment »
- Rise And Fall Show Arjun Bijlani And Akriti Negi Fight Latest Episode
Rise and Fall में मचा घमासान, अर्जुन और आकृति के बीच हुई बहस, ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने का लगाया आरोप
Rise and Fall News: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के लेटेस्ट एपिसोड में अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जिसके बाद अशनीर ग्रोवर ने माहौल को शांत कराया।
- Written By: स्नेहा मौर्या

राइज एंड फॉल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Arjun Bijlani and Aakriti Negi Fight Video: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के लेटेस्ट एपिसोड में इस हफ्ते जबरदस्त ड्रामा और झगड़ा देखने को मिला। इस बार शो के दो कंटेस्टेंट्स अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी के बीच जमकर बहस हुई, जिसने पूरे माहौल को गर्मा दिया।
दरअसल, यह मामला तब शुरू हुआ जब आकृति ने अल्टीमेट रूलर अर्जुन से पिच करने से इनकार कर दिया। आकृति के इस कदम ने सभी को चौंका दिया और बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच हलचल मच गई। इसी दौरान शो के जज अशनीर ग्रोवर ने अर्जुन से सवाल किया कि उन्होंने आकृति को बेसमेंट में क्यों भेजा, जबकि वाइल्डकार्ड एंट्री मनीषा भी मौजूद थीं।
अर्जुन बिजलानी और आकृति नेगी की हुई बहस
अर्जुन बिजलानी ने सफाई देते हुए कहा कि उनका असली मकसद आकृति को नहीं बल्कि अरबाज को बेसमेंट भेजना था, लेकिन आकृति के पिच से इनकार करने के बाद उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा। इस फैसले से टावर में तनाव बढ़ गया।
सम्बंधित ख़बरें
रणवीर सिंह पर Sara Arjun फिदा, बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं, सीनियरिटी का कभी नहीं दिखाया रौब
Samay Raina की ‘स्टिल अलाइव’ से धमाकेदार वापसी, यूट्यूब पर बना सबसे ज्यादा देखा गया कॉमेडी स्पेशल
Madhubala Biopic: बड़े पर्दे नहीं, OTT पर आएगी मधुबाला की बायोपिक, सारा अर्जुन ने शुरू की खास तैयारी
Gabru Update: गबरू की रिलीज फिर टली, मई में नहीं आएंगी सनी देओल की फिल्म, अब नई डेट पर सस्पेंस
आकृति ने अपनी बात रखते हुए कहा, “अर्जुन सर ने कहा कि मैं मेंटली वीक हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं बस इमोशनली वीक थी क्योंकि मुझे ऊपर अकेलापन महसूस हो रहा था।” इस पर अर्जुन ने तुरंत जवाब दिया, “अकेलापन बोलकर विक्टिम कार्ड मत खेलो। तुम खुद को दूसरों से अलग करती हो।”
इस बहस के बाद आकृति गुस्से में स्टेज छोड़कर चली गईं, जिससे अर्जुन और ज्यादा नाराज हो गए। उन्होंने कहा, “यही रवैया उन्हें बेसमेंट में लेकर गया है, और अगर ये जारी रहा तो वो शो से बाहर भी हो सकती हैं।”
ये भी पढ़ें- सगाई के मौके पर छलक पड़े अंशुला कपूर के आंसू, अर्जुन कपूर ने थामा बहन का हाथ, सामने आई तस्वीरें
विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप
अर्जुन ने आकृति नेगी पर लगातार विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप लगाया और कहा कि वह हर बार खुद को बेवजह पीड़ित दिखाती हैं। तभी कुब्रा सैत बीच में आकर अर्जुन से भिड़ गईं और बोलीं, “आप भी गाली देते हैं, वो भी गलत है।” अर्जुन ने जवाब दिया, “जिसने गाली दी, उसे जवाब मिला। मैं चुप रहने वालों में से नहीं हूं।” अंत में, अशनीर ग्रोवर ने सभी को शांत कराया और कहा, “ये गेम आसान नहीं है, लेकिन हर रिएक्शन की एक सीमा होती है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Rise and fall show arjun bijlani and akriti negi fight latest episode
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राउत की भविष्यवाणी: बंगाल में ममता और तमिलनाडु में स्टालिन की होगी सत्ता में वापसी, शाह को दी असम की सलाह
Apr 23, 2026 | 03:06 PMरणवीर सिंह पर Sara Arjun फिदा, बोलीं- उनके जैसा कोई नहीं, सीनियरिटी का कभी नहीं दिखाया रौब
Apr 23, 2026 | 03:00 PM165 किलो बेंच प्रेस बना जानलेवा, महिला की सूझबूझ से बची शख्स की जान
Apr 23, 2026 | 02:54 PMShani Uday 2026: आज से शुरू हो रहा है शनि का प्रभाव, मिथुन समेत इन 4 राशि के जातकों की बल्ले-बल्ले!
Apr 23, 2026 | 02:50 PMनागपुर: कोंढाली में दो बाल विवाह पर एक्शन, शोषण के आरोपी के मंसूबे नाकाम, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Apr 23, 2026 | 02:50 PMसंजू को गंजू कर देंगे, विधायक संजय गायकवाड की धमकी पर वडेट्टीवार का विस्फोटक पलटवार
Apr 23, 2026 | 02:48 PMAssembly Elections 2026: बंगाल-तमिलनाडु में बंपर वोटिंग, क्या सत्ता परिवर्तन की ओर हैं बंगाल और तमिलनाडु?
Apr 23, 2026 | 02:48 PMवीडियो गैलरी

धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM
रक्तरंजित हुआ मुर्शिदाबाद…वोटिंग के दौरान TMC और हुमायूं कबीर के समर्थकों में हिंसक झड़प, इलाके में तनाव
Apr 23, 2026 | 01:54 PM
‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM













