रिलीज से पहले यामी गौतम ने देखी ‘धुरंधर 2’, आदित्य धर के डायरेक्शन की तारीफ, फैंस हुए एक्साइटेड
Yami Gautam Reaction On Dhurandhar 2: यामी गौतम ने अपनी पति आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखकर खुलासा किया कि फिल्म देखकर वह भावुक हो गईं और डायरेक्शन की जमकर तारीफ की।
- Written By: स्नेहा मौर्या
यामी गौतम ने धुरंधर 2 पर दिया रिएक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Yami Gautam Dhurandhar 2 Review: बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को आखिरी बार 2025 में आई फिल्म ‘हक’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी ने लीड रोल निभाया था। ‘हक’ तीन तलाक के संवेदनशील मुद्दे पर आधारित थी। थिएटर में रिलीज के समय इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली।
ओटीटी पर मिली यामी गौतम को सराहना
हालांकि, फिल्म के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने के बाद यामी गौतम की तारीफों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की। करण जौहर, आलिया भट्ट और फराह खान जैसे सेलेब्स ने भी यामी की एक्टिंग की सराहना की। यामी ने साबित कर दिया कि उनका टैलेंट और स्क्रीन प्रेजेंस आज भी दर्शकों के बीच उतना ही प्रभावशाली है।
अधुरंधर 2 को लेकर एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
इसी बीच यामी गौतम ने हाल ही में अपनी पति और निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ देखी और अपने अनुभव साझा किए। न्यूज़18 से बातचीत में यामी ने कहा कि फिल्म देखने के दौरान वह पूरी तरह भावनाओं में डूबी हुई थीं। उन्होंने बताया कि आदित्य धर का डायरेक्शन उन्हें बेहद प्रभावित और भावुक कर गया।
सम्बंधित ख़बरें
चाइल्ड आर्टिस्ट से ग्लोबल सुपरस्टार बनने तक, जानिए जूनियर एनटीआर की जिंदगी से जुड़े 7 अनसुने किस्से
‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 38.5 मिलियन व्यूज के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को भी छोड़ा पीछे
‘प्यार में उम्र का फासला मायने नहीं रखता’, निक जोनस से 10 साल बड़ी होने पर प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर रखी बात
सलमान खान की याचिका के बावजूद मेकर्स ने जारी किया ‘काला हिरण’ का नया टीजर, कोर्ट के फैसले पर टिकीं निगाहें
शेयर किए फिल्म के भावुक अनुभव
यामी ने कहा कि फिल्म देखने के बाद वह कुछ भी पढ़ नहीं पा रही थीं और किसी भी चीज़ पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही थीं। उन्होंने बताया, “मैं बस बाहर खूबसूरत सूर्यास्त देख रही थी और सोच रही थी कि फ्लाइट लैंड करने के बाद आदित्य को क्या बताऊंगी। मैं फिल्म के अनुभव और भावनाओं को सही तरीके से साझा करना चाहती थी।” उनके मुताबिक, आदित्य धर ने दर्शकों और देश के लिए फिल्म बनाई है और यह अनुभव दर्शकों के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
ये भी पढ़ें- यश और कियारा आडवाणी की ‘तबाही’ पोस्टर से बढ़ा फैंस का रोमांच, होली से पहले धमाल मचाने को तैयार
बॉक्स ऑफिस पर पहला पार्ट हुआ जबरदस्त हिट
धुरंधर का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रहा। रिलीज के महज तीन हफ्तों के भीतर इसने दुनिया भर में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ के लिए फैंस की उम्मीदें और उत्साह दोनों बहुत ऊंचे हैं। फिलहाल यामी गौतम की प्रतिक्रिया दर्शाती है कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और मनोरंजक अनुभव होने वाला है, जिसे दर्शक लंबे समय तक याद रखेंगे।
