यश और कियारा आडवाणी की ‘तबाही’ पोस्टर से बढ़ा फैंस का रोमांच, होली से पहले धमाल मचाने को तैयार

Yash Tabaahi Song: यश-कियारा की जबरदस्त केमिस्ट्री के साथ ‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ 2 मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में रिलीज हुए पोस्टर ने पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।
Yash Toxic Movie First Song
यश की 'टॉक्सिक' फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yash Toxic Movie First Song: साउथ के रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स'’ का पहला सिंगल ‘तबाही’ रिलीज से पहले ही दर्शकों और फैंस के बीच चर्चा में है। हाल ही में जारी हुए पोस्टर ने फिल्म के म्यूजिकल चैप्टर का टोन सेट कर दिया है और यश-कियारा की केमिस्ट्री ने फैंस के दिलों में रोमांच पैदा कर दिया है।

यश-कियारा की इंटेंस केमिस्ट्री नेजीता दर्शकों का दिल

दरअसल, पोस्टर में यश ने कियारा को गोद में उठाया हुआ दिखाया है और उनके हाथ में सिगार भी है। कियारा आडवाणी यश की बाहों में पूरी तरह डूबी हुई हैं। दोनों के बीच का बॉन्ड और इंटेंसिटी पहली नजर में ही स्पष्ट दिखाई दे रही है। कियारा का सॉफ्ट व्हाइट लुक और खुले, लहराते बाल यश के रफ एंड रग्ड अंदाज के साथ जबरदस्त कंट्रास्ट बना रहे हैं। पोस्टर के बैकग्राउंड में खुला समंदर दोनों के इमोशंस और भावनाओं का प्रतीक बनकर सामने आता है।

‘तबाही’ गाने का विवरण और कब होगी रिलीज

‘तबाही’ गाना 2 मार्च 2026 को रिलीज होगा। इसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है और अपनी आवाज भी दी है। विशाल मिश्रा की मेलोडिक पहचान और एक्सप्रेसिव आवाज इस गाने को इमोशनल और पावरफुल बनाती है। रिलीज से पहले ही गाने का क्रेज सोशल मीडिया और फैंस के बीच तेजी से बढ़ रहा है।

फिल्म में सितारे दिखाएंगे दम

आपको बता दें कि इस फिल्म में यश और कियारा आडवाणी के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। कहानी खुद यश ने लिखी है और निर्देशन गीतू मोहनदास का है।

बहुभाषी में फिल्म ग्लोबल होगी रिलीज

‘टॉक्सिक’ को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है, जबकि हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी डब वर्जन उपलब्ध होंगे। KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इसकी रिलीज सीधे मुकाबले में धुरंधर 2 से होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर इसे और भी रोचक बनाता है। फिलहाल, यह पोस्टर और पहला सिंगल दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और क्रेज दोनों बढ़ा चुका है, और ‘तबाही’ गाने की रिलीज का इंतजार अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com