कौन हैं ‘प्लेब्वॉय’ टैग वाले विक्रम चटवाल? संजय कपूर की विरासत पर छिड़ी जंग में छाया नाम
Vikram Chatwal: संजय कपूर की मौत के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है और उनकी मां ने भी गंभीर आरोप लगाए हैं। अब इस मामले में एक नया नाम सामने आया है, तो चलिए जानते हैं...
- Written By: स्नेहा मौर्या
संजय कपूर,विक्रम चटवाल,प्रिया सचदेव (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sunjay Kapur Property: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ की विरासत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय अचानक उनका निधन हो गया था, जिसके बाद 7 दिन बाद दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। अब उनकी संपत्ति को लेकर कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है, जिसमें उनकी मां रानी कपूर और तीसरी पत्नी प्रिया कपूर आमने-सामने हैं।
दरअसल, संजय कपूर के चार बच्चे हैं जिसमें दो करिश्मा से समायरा और किया है और एक प्रिया कपूर से अजारियस और एक बेटी सफिरा है। जिसे उन्होंने गोद लिया था। सफिरा, प्रिया की पहली शादी से हैं, लेकिन अब वह भी संजय कपूर की संपत्ति की दावेदार बनकर सामने आई हैं। इस विवाद के बीच एक नया नाम तेजी से चर्चा में है और वो विक्रम चटवाल। तो चलिए जानते हैं ये कौन हैं…
संजय कपूर की एक्स वाइफ प्रिया
प्रिया कपूर की पहली शादी साल 2006 में विक्रम चटवाल से हुई थी, और 2011 में दोनों का तलाक हो गया। सफिरा इसी शादी से हैं। अब जब संपत्ति का मामला सामने आया है, तो प्रिया और सफिरा दोनों ने अपने सरनेम में बदलाव कर लिया है। प्रिया ने ‘कपूर’ सरनेम अपनाया और सफिरा ने ‘चटवाल’ हटाकर खुद को ‘सफिरा कपूर’ कहना शुरू कर दिया। इसका मकसद संजय कपूर की कानूनी वारिस बनना बताया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- 19वें दिन ‘सैयारा’ ने रचा इतिहास, तोड़ा ‘पद्मावत’ का रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ने छुए 500 करोड़
विक्रम चटवाल कौन हैं?
आपको बता दें, 1971 में इथियोपिया में जन्मे विक्रम चटवाल पेशे से एक होटल कारोबारी, एक्टर और मॉडल हैं। उन्होंने ‘जूलैंडर’ और ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। विक्रम पहले सिख मॉडल थे जो वोग मैगजीन के कवर पर नजर आए।
बिजनेस में उन्होंने 1999 में अपने पिता का होटल बिजनेस ज्वाइन किया और इसके बाद कई लग्जरी होटल्स की शुरुआत की। न्यूयॉर्क से लेकर मियामी तक उनके होटल्स फैले हुए हैं। अपने वाइल्ड और ग्लैमरस लाइफस्टाइल की वजह से उन्हें ‘प्लेब्वॉय’ तक कहा गया। उनके सोशल मीडिया पर कई बॉलीवुड सितारों के साथ तस्वीरें वायरल हैं। हालांकि, अब जब प्रिया और सफिरा ने संजय कपूर की संपत्ति पर दावा ठोका है, विक्रम चटवाल का नाम फिर से सुर्खियों में आ गया है।
