Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन हैं नंदिनी कश्यप, हिट एंड रन केस में आज होंगी पेश, जानें क्या है पूरा मामला

Nandini Kashyap: नंदिनी कश्यप इन दिनों कानूनी मामलों में फंस गई हैं। उन्हें गुवाहाटी में हुए एक हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया था और आज जिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी।

  • By स्नेहा मौर्या
Updated On: Aug 01, 2025 | 01:37 PM

नंदिनी कश्यप (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nandini Kashyap Arrested: असम की चर्चित अभिनेत्री नंदिनी कश्यप इन दिनों एक गंभीर मामले में कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही हैं। गुवाहाटी के डाखिनगांव इलाके में 25 जुलाई की रात एक हिट एंड रन हादसे में नंदिनी की बोलेरो SUV की टक्कर से 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र समीउल हक की मौत हो गई थी। अब नंदिनी की दो दिन की पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें शुक्रवार को कामरूप जिले की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया जाएगा।

दरअसल, पुलिस ने इस मामले में नंदिनी की जमानत याचिका का विरोध करते हुए उनकी हिरासत अवधि बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि अभी फोरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है, जिसके लिए आरोपी की उपस्थिति जरूरी है।

क्या है पूरा मामला?

नंदिनी कश्यप ने हादसे के समय समीउल सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कर घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आई SUV ने उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर के बाद नंदिनी मौके से बिना रुके भाग गईं, और घायल को कोई मदद नहीं पहुंचाई।

समीउल को पहले गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और फिर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान 30 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि नंदिनी ने इलाज में मदद का वादा करने के बावजूद कोई सहायता नहीं की, न ही अस्पताल जाकर हाल जाना।

नंदिनी को पुलिस ने पहले 26 जुलाई को पीआर बॉन्ड पर पूछताछ के बाद छोड़ा था, लेकिन समीउल की मौत के बाद 30 जुलाई को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- अंकिता लोखंडे ने मां और विक्की के बर्थडे पर लुटाया प्यार, बताया डबल सेलिब्रेशन

गाड़ी को जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) जयंत सारथी बोरा ने बताया कि घटना की रात पुलिस को सूचना नहीं मिली थी, इसलिए तत्काल मेडिकल जांच नहीं हो सकी। इस बीच, गुवाहाटी के एक प्रतिष्ठित थिएटर ग्रुप ने नंदिनी के साथ अपना अनुबंध रद्द कर दिया है, जिससे उनके करियर पर भी असर पड़ता दिख रहा है।

कौन हैं नंदिनी कश्यप?

आपको बता दें, नंदिनी कश्यप असम की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह हाल ही में निर्देशक रूपक गोगोई की हिट फिल्म ‘रूद्र’ में सुरभि का किरदार निभाया था। वहीं उनके इंस्टाग्राम पर 52.5 हजार से भी ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं और उनका असली नाम निकिता है और वे गुवाहाटी की रहने वाली हैं। ‘

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Who is nandin kashyap hit and run case kamrup court custody

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 01:36 PM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Crime News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

गिद्ध बनी भीड़, निधि अग्रवाल के साथ धक्कामुक्की, बेहूदगी की सारी हदें पार

2

Year Ender 2025: लॉरेंस-गोल्डी में गैंगवार से लेकर इंटरनेशनल धमकियों तक…ये गैंगस्टर रहे चर्चा में

3

KSBKBT 2: तुलसी के जाते ही उजड़ा ‘शांति निकेतन’, 6 साल के लीप के बाद मिहिर का हुआ बुरा हाल

4

Dhurandhar Collection: धुरंधर ने तोड़ा बाहुबली का रिकाॅर्ड, 13वें दिन भी जबरदस्त कलेक्शन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.