प्राइम वीडियो पर कब होगा ‘सिंघम अगेन’ का वर्ल्ड प्रीमियर, जानें यहां सब कुछ
ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो कल से 'सिंघम अगेन' का प्रीमियर होने वाला है। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
- Written By: सोनाली झा
'सिंघम अगेन' का वर्ल्ड प्रीमियर
मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो कल से बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर ‘सिंघम अगेन’ का एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर लेकर आ रहा है। इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है और इसे रोहित शेट्टी, अजय देवगन और ज्योति देशपांडे ने रोहित शेट्टी पिक्चर्स, देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, उनके साथ अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे सितारे महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 27 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर भारत समेत 240 देशों और क्षेत्रों में एक्सक्लूसिव तौर पर स्ट्रीम की जाएगी।
ये भी पढ़ें- सलमान खान के जन्मदिन से पहले डालें भाईजान के आइकॉनिक गानों पर एक नजर
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Welcome To The Jungle: दूसरे सोमवार भी बरकरार रहा कॉमेडी का जलवा, 100 करोड़ क्लब के बाद कमाई जारी
Alpha Vs Welcome To The Jungle: आलिया भट्ट या अक्षय कुमार किसने मारी वीकेंड पर बाजी?, जानें पूरा कलेक्शन
100 करोड़ क्लब में हो गई Welcome To The Jungle की एंट्री, आलिया भट्ट की फिल्म को दे रही जबरदस्त टक्कर
‘सिंघम अगेन’ रोहित शेट्टी के प्रसिद्ध कॉप यूनिवर्स फ्रेंचाइजी की पांचवीं कड़ी है, जिसमें दर्शकों को एक रोमांचक सफर पर ले जाया जाएगा। यह कहानी डीसीपी बाजीराव सिंघम के जीवन के एक नए और महत्वपूर्ण अध्याय को दिखाती है, जहां उनकी शादी अवनी कामत से होती है। कहानी को रामायण से प्रेरित बताया गया है, जिसमें सिंघम अपनी पुलिस टीम के साथ खतरनाक चुनौती का सामना करते हैं।
इस बार सिंघम के साथ उनकी टीम में शक्ती शेट्टी, वीर सूर्यवंशी, संग्राम भालेराव और एसीपी सत्य भी शामिल हैं। ये सभी मिलकर क्रूर जफर हाफिज उर्फ डेंजर लंका का सामना करेंगे, जो अपने लालच और महत्वाकांक्षाओं के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
अजय देवगन ने कहा कि मेरे किरदार सिंघम को दर्शकों से जो प्यार और सराहना मिली है, उसने इसे एक आइकॉनिक भूमिका बना दिया है। सिंघम अगेन में लौटना मेरे लिए घर वापसी जैसा लगा। दर्शकों के निरंतर समर्थन और प्रेम के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। अब, सिंघम अगेन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है, जिससे दुनियाभर के दर्शक इस रोमांचक अध्याय का अनुभव कर सकेंगे।
