- Hindi News »
- Entertainment »
- When Deepika Chikhaliya Became Sita Of Ramayana There Was Tremendous Opposition
जब दीपिका चिखलिया के रामायण की सीता बनने का हुआ था जबरदस्त विरोध!
- Written By: सुनीता पांडे

Photo: Twitter
मुंबई: रामानंद सागर के मेगा सीरियल ‘रामायण’ के सीता के किरदार ने दीपिका चिखलिया को घर-घर में इतना लोकप्रिय बना दिया था कि आते-जाते लोग उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। दीपिका ने भी अपनी इस इमेज को बरकरार रखते हुए एक्टिंग को अलविदा कह दिया था। 29 अप्रैल, 1965 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में जन्मी दीपिका आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।।
बी ग्रेड अभिनेत्री का मिला तमगा
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 9 करोड़ में बनी थी 39 साल पहले ‘रामायण’, मामूली सामान से रचे गए भव्य सीन
दीपिका चिखलिया ने अपनाया एआई ट्रेंड, सीता के लुक में शेयर किया दिल छू लेने वाला वीडियो
दीपिका चिखलिया को रामायण के लिए किया गया था एप्रोच? एक्ट्रेस ने बताया सच
टीपू सुल्तान की भी मां बन चुकी है टीवी शो रामायण की सीता, दीपिका चिखलिया के अनसुने किस्से
दीपिका चिखलिया ने साल 1983 में फिल्म ‘सुन मेरी लैला’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने ‘रुपये दस करोड़’, ‘घर का चिराग’ और ‘खुदाई’ जैसी फिल्मों में काम किया। 1986 में दीपिका तब सुर्खियों में आ गई, जब उन्होंने फिल्म ‘चीख’ में बेहद बोल्ड सीन के जरिए सनसनी मचा कर रख दी। अगले ही साल फिल्म ‘रात के अंधेरे में’ बोल्ड सीन देकर उन्होंने बीग्रेड की अभिनेत्री का तमगा हासिल कर लिया। दीपिका की इन फिल्मों को लेकर काफी आलोचना भी हुई।
रामायण सीरियल से मिला सम्मान
हालांकि यह फिल्में उन्होंने रामायण करने के पहले की थी, लेकिन इसके लिए उन्हें काफी बुरा-भला कहा गया। जब रामायण में उन्हें सीता के रोल में कास्ट किया गया, तो इस बात को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा था। लोग उनकी इमेज के कारण उन्हें इस रोल में स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। लेकिन रामानंद सागर ने किसी की एक ना सुनी और अपनी बात पर अडिग रहे। इस शो के प्रसारण के बाद दीपिका घर-घर में पूज्य हो गई।
राजनीति में भी सक्रिय थी दीपिका
‘रामायण’ के खत्म होते ही दीपिका पर्दे से गायब हो गईं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली दीपिका को रामायण के बाद कई धार्मिक रोल ऑफर हुए थे। लेकिन दीपिका ने सबको मना कर दिया और फिलहाल उनका एक्टिंग की दुनिया में लौटने का इरादा नहीं है। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर 1991 में वडोदरा से लोकसभा चुनाव जीता था, पर कुछ ही सालों में उनका राजनीति से भी मोहभंग हो गया। फिलहाल दीपिका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपने दिलचस्प वीडियो शेयर करती रहती हैं।
When deepika chikhaliya became sita of ramayana there was tremendous opposition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब अकेले सफर में टेंशन खत्म, ऐसे शेयर करें Live Location, परिवार रहेगा हर पल अपडेट
Apr 15, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 15 April: कन्या राशि वाले सावधान! तुला को मिलेगी चुनौती, जानें आपकी राशि में क्या छिपा है?
Apr 15, 2026 | 12:05 AMहार के सिलसिले को नहीं रोक पाई KKR, चेपॉक में झेली चौथी शिकस्त, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीता मुकाबला
Apr 14, 2026 | 11:30 PMट्रेन के जनरल कोच में शख्स का कमाल जुगाड़, रस्सी से बना ली अपनी सीट, वीडियो वायरल
Apr 14, 2026 | 11:22 PMCucumber Benefits: गर्मियों में क्यों सुपरफूड है खीरा? जानें फायदे, सही तरीका, पानी की मात्रा और नुकसान!
Apr 14, 2026 | 10:55 PM‘बहुत ज्यादा शोर…’, स्ट्राइक रेट के सवाल पर फिर भड़के बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखा गुस्सा
Apr 14, 2026 | 10:52 PMमेट्रो में रील बनाना पड़ा भारी, ‘दादी’ की फटकार का वीडियो हुआ वायरल; लोगों ने किया दादी का समर्थन
Apr 14, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

मैं कहाँ खड़ा हूँ? शराब के नशे में चूर दिखे दरोगा जी, VIDEO हुआ वायरल
Apr 14, 2026 | 10:02 PM
मेरठ में हाई वोल्टेज ड्रामा, बाबा साहेब की प्रतिमा पर दूध चढ़ाने पहुंचे सपा नेताओं को पुलिस ने रोका- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:56 PM
मोदी और ममता एक ही सिक्के के दो पहलू…ओवैसी ने ममता बनर्जी और भाजपा पर साधा निशाना
Apr 14, 2026 | 09:53 PM
क्या आप केवल नाम के हिंदू रह गए हैं? गौ हत्या पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सवाल
Apr 14, 2026 | 09:47 PM
क्या मुझे इंसाफ मिलेगा? अरविंद केजरीवाल ने जज पर लगाए 7 गंभीर आरोप, सुनवाई से हटने की मांग- VIDEO
Apr 14, 2026 | 09:39 PM
Noida Protest: नोएडा मजदूर आंदोलन के पीछे ‘पाकिस्तानी’ साजिश? यूपी के मंत्री अनिल राजभर के दावे से मचा हड़कंप
Apr 14, 2026 | 09:30 PM














