Wheel of Fortune India के नए सीजन की तैयारी तेज, होस्ट के तौर पर अक्षय कुमार की वापसी से बढ़ा एक्साइटमेंट
Wheel of Fortune India New Season: व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया 2 जल्द शुरू होने वाला है, जिसमें अक्षय कुमार फिर से होस्ट के रूप में नजर आएंगे। पहले सीजन की सफलता के बाद मेकर्स ने यह फैसला लिया है।
- Written By: सोनाली झा
व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया का नया सीजन (फोटो-सोशल मीडिया)
Akshay Kumar Wheel of Fortune India Season 2: टीवी के पॉपुलर गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शो का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है और खास बात यह है कि इस बार भी अभिनेता अक्षय कुमार होस्ट के तौर पर वापसी करेंगे। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ का पहला सीजन 27 जनवरी को शुरू हुआ था और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था। ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ शो अमेरिकी गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून का भारतीय वर्जन है, जो 1975 से दुनिया भर में लोकप्रिय है।
भारत में भी इसके फॉर्मेट और रोमांचक गेमप्ले को दर्शकों ने खूब पसंद किया। पहले सीजन में अक्षय कुमार की होस्टिंग शो की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी। उन्होंने न सिर्फ गेम को दिलचस्प बनाया, बल्कि कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी बॉन्डिंग और हल्की-फुल्की कॉमेडी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। यही वजह रही कि शो की टीआरपी लगातार मजबूत बनी रही।
दूसरे सीजन की तैयारियां जोरों पर
मेकर्स अब दूसरे सीजन को और ज्यादा बड़ा और रोमांचक बनाने की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, चैनल शो की पहचान को बरकरार रखने के लिए अक्षय कुमार को ही दोबारा होस्ट के रूप में लाना चाहता है। उनकी स्टार पावर और दर्शकों से जुड़ने का अंदाज शो को खास बनाता है। भारतीय टेलीविजन पर गेम शोज का क्रेज हमेशा से रहा है। कौन बनेगा करोड़पति, शार्क टैंक इंडिया और दस का दम जैसे शोज इसकी बड़ी मिसाल हैं। इसी कड़ी में ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ ने भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
मुकेश अंबानी ने की Dhurandhar की जमकर तारीफ, बोले- दूसरे पार्ट ने पहले फिल्म के सभी रिकॉर्ड्स तोड़ दिए
‘मेरे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था’, Shilpa Shinde ने पुराने विवाद पर तोड़ी चुप्पी, बताई केस दर्ज करने की वजह
Khesari Lal Yadav Food: चिकन-मटन से बना ली दूरी, अब सिर्फ सादा और घर का खाना पसंद करते हैं खेसारी लाल यादव
25 साल पूरे होने पर फिर सिनेमाघरों में लौटेगी आमिर खान की Lagaan, ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस के बीच छाया उत्साह
दर्शकों में बढ़ा उत्साह
हालांकि दूसरे सीजन को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इस बार गेम के फॉर्मेट में कुछ नए ट्विस्ट जोड़े जाएंगे। प्राइज मनी को लेकर भी बदलाव संभव है, जिससे शो और ज्यादा रोमांचक बन सकता है। अक्षय कुमार की वापसी और शो के नए सीजन की खबर ने दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब यह शो टीवी स्क्रीन पर वापसी करेगा और एक बार फिर ‘व्हील’ घूमेगा।
